ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी

वैशाली में नाव हादसा: सेल्फी लेने के चक्कर में 6 बच्चे डूबे, 2 की लाश बरामद

नाव पर सवार 6 बच्चे सेल्फी ले रहे थे तभी अनियंत्रित होकर पोखर में पलट गयी। पोखर के गहरे पानी में सभी बच्चे डूब गये। दो को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। दोनों की मौत हो गयी जबकि अन्य की तलाश जारी है। इस घटना के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

BIHAR
नाव हादसा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: सेल्फी लेने के चक्कर में आधा दर्जन बच्चे पोखर में डूब गये। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से दो बच्चों बाहर निकाला गया। आनन-फानन में दोनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांधी मैदान की है। बताया जाता है कि वहां के पोखर में 6 बच्चे नाव पर चढ़कर सेल्फी ले रहे थे। तभी नाव अनियंत्रित होकर पानी में डूब गया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। नाव डूबने की खबर आग की तरह फैल गयी जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पोखर में डूबकी लगा दी और बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। 


दो बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जबकि अन्य बच्चों को निकाला नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोर को पोखर में डूबे बच्चों को बाहर निकालने में लगाया। जिसके बाद बच्चों की खोजबीन जारी है। 


अभी गोताखोर को सफलता नहीं मिल पाई है। पोखर में डुबे प्रताप टांड़ शेरपुर निवासी गोपाल शाह के 15 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार एवं सरवन शाह के 17 वर्षीय पुत्र विकास कुमार को बाहर निकला गया लेकिन सदर अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही इस घटना को लेकर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। 

टैग्स