ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

BNMU में हड़ताल पर बैठे कर्मी की हार्ट अटैक से मौत, हड़ताली कर्मचारियों ने जमकर काटा बवाल

MADHEPURA: मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय में इन दिनों भारी बवाल मचा हुआ है। वेतन भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल में शामिल एक कमर्चारी की मंगलवार को

BNMU में हड़ताल पर बैठे कर्मी की हार्ट अटैक से मौत, हड़ताली कर्मचारियों ने जमकर काटा बवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय में इन दिनों भारी बवाल मचा हुआ है। वेतन भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल में शामिल एक कमर्चारी की मंगलवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिसके बाद हड़ताली कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मृतक का शव विश्वविद्यालय गेट पर रख कर कुलपति और कुलसचिव के विरोध में जमकर नारेबाजी की।


बताया जा रहा है कि फोर्थ ग्रेड कर्मचारी जनेश्वरी यादव पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कर्मचारियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय द्वारा वेतन नहीं मिलने के कारण इलाज के अभाव में जनेश्वरी यादव की मौत हुई है। साथ ही कुलसचिव और कुलपति को विश्वविद्यालय खाली करने की नसीहत दे डाली। 


बीएनएमयू के कर्मचारी पिछले 20 दिनों से हड़ताल पर हैं। हड़ताल के दौरान ही राज्य सरकार के उच्च शिक्षा निदेशक ने 4 नवंबर को एक पत्र जारी किया। जिसमें कुलसचिव को निर्देश दिया गया कि विश्वविद्यालय के पीजी विभागों में कार्यरत 42 कर्मचारियों को कार्यमुक्त किया जाए। जिसके कारण कई कर्मचारियों की स्थिति बिगड़ने लगी है।


विश्वविद्यालय मुख्यालय कर्मचारी संघ के सचिव अखिलेश्वर नारायण ने बताया कि पत्र जारी होने के बाद दो कर्मचारी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं कुलानुशासक कार्यालय में कार्यरत जनेश्वरी यादव की मौत हो गई है। कर्मचारियों का कहना है कि यह मौत नहीं हत्या है और इनकी सारी जावाबदेही कुलसचिव और कुलपति की है, उन्हीं के कारण जनेश्वरी यादव की मौत हुई है।



टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता