ब्रेकिंग
दाखिल-खारिज के नाम पर घूस मांग रहा था राजस्व कर्मचारी, विजिलेंस ने दबोचाPMCH के निरीक्षण में सामने आईं गड़बड़ियां, प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री, कहा..कार्रवाई करेंगे सम्राट चौधरी पर भी 302 का मुकदमा था, क्या लालू जी एनकाउंटर करवा दिये?, भरत तिवारी मामले पर RJD सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा बयान बेऊर जेल अधीक्षक नीरज झा सस्पेंड, छापेमारी में सामने आईं गंभीर अनियमितताएंतेज प्रताप के PA मोतीलाल की पत्नी का बड़ा बयान, 3 दिन से गायब हैं पति, दहशत में पूरा परिवारदाखिल-खारिज के नाम पर घूस मांग रहा था राजस्व कर्मचारी, विजिलेंस ने दबोचाPMCH के निरीक्षण में सामने आईं गड़बड़ियां, प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री, कहा..कार्रवाई करेंगे सम्राट चौधरी पर भी 302 का मुकदमा था, क्या लालू जी एनकाउंटर करवा दिये?, भरत तिवारी मामले पर RJD सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा बयान बेऊर जेल अधीक्षक नीरज झा सस्पेंड, छापेमारी में सामने आईं गंभीर अनियमितताएंतेज प्रताप के PA मोतीलाल की पत्नी का बड़ा बयान, 3 दिन से गायब हैं पति, दहशत में पूरा परिवार

25 जून को भाजपा मनाएगी 'संविधान हत्या दिवस', इस दिन पटना आएंगे जेपी नड्डा

भाजपा 25 जून को पूरे बिहार में 'संविधान हत्या दिवस' और 'काला दिवस' मनाएगी। इस दौरान 90 हजार बूथों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पटना में जेपी सेनानियों को सम्मानित करेंगे।

बिहार न्यूज
जेपी सेनानियों का होगा सम्मान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: 25 जून को आपातकाल की बरसी पर भाजपा पूरे बिहार में 'संविधान हत्या दिवस' मनाएगी। इस दौरान 90 हजार बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि पटना के ज्ञान भवन में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करेंगे। 


भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और 25 जून को मनाए जाने वाले ‘संविधान हत्या दिवस’ की विस्तृत जानकारी दी।

‎हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने के लिए देश की जनता के मौलिक अधिकारों का हनन किया और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कुचलने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस दिन को पूरे प्रदेश में ‘संविधान हत्या दिवस’ और ‘काला दिवस’ के रूप में मनाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की प्रदेशव्यापी जिम्मेदारी पूर्व विधायक पवन जायसवाल को सौंपी गई है।

‎प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस और जयंती के अवसर पर 23 जून से 6 जुलाई तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 23 जून, 28 जून और 6 जुलाई को राज्य के लगभग 90 हजार बूथों पर डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही 30 जून से 6 जुलाई तक राज्य के सभी 52 संगठनात्मक जिलों में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होंगे, जिनमें प्रदेश के मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

‎उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में पांच प्रमंडलों में छात्र सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें 30 जून को पटना प्रमंडल का राजगीर में, मगध प्रमंडल का शेरघाटी में, 28 जून को शाहाबाद का विक्रमगंज में, 30 जून को हरिहरनाथ में और सहरसा प्रमंडल का बीएनएमयू मधेपुरा में आयोजन होगा। तिरहुत का कार्यक्रम 6 जुलाई को महिला कॉलेज मोतिहारी में होगा। इन छात्र सम्मेलनों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

‎इन सम्मेलनों के माध्यम से विद्यार्थियों को डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों, उनके योगदान और सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा। साथ ही, जहां भाजपा समर्थित मेयर और डिप्टी मेयर हैं, वहां नगर निकायों के माध्यम से किसी सड़क, चौक या सार्वजनिक स्थल का नामकरण डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर करने अथवा उनकी प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव पारित कराया जाएगा।

‎इस कार्यक्रम के लिए जिला स्तर पर चार टोली और मंडल स्तर पर तीन-तीन टोली बनाई गई हैं। इसी तरह 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। उस दिन पांच प्रमंडलों में सम्मान समारोह आयोजित होंगे। 

‎पवन जायसवाल ने बताया कि 25 जून को पटना के ज्ञान भवन में केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की उपस्थिति में लगभग 450 जेपी सेनानियों और लोकतंत्र रक्षकों का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर में भी बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें केंद्रीय एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

‎दोनों नेताओं ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सभी सेनानियों को नमन करती है और आने वाली पीढ़ियों को आपातकाल के काले अध्याय से अवगत कराने के लिए प्रदेशभर में जागरूकता अभियान, प्रदर्शनी और संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी। 25 जून को सभी 52 जिलों तथा 1420 मंडलों में काला दिवस मनाकर कांग्रेस के लोकतंत्र विरोधी चरित्र को जनता के सामने रखा जाएगा। ‎इस प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल और सह मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश बबलू उपस्थित रहे।25 जून को भाजपा मनाएगी 'संविधान हत्या दिवस', इस दिन पटना आएंगे जेपी नड्डा

टैग्स