ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

संविधान का अपमान कर बिहार का नाम बदनाम न करें: आर के सिन्हा

PATNA : बीजेपी के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने कहा कि मुझे यह जानकारी मिली है कि बिहार विधान सभा में किसी उत्साही युवा विधायक ने पुलिस विधेयक को फाड़ क

संविधान का अपमान कर बिहार का नाम बदनाम न करें: आर के सिन्हा
Anamika
2 मिनट

PATNA : बीजेपी के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने कहा कि मुझे यह जानकारी मिली है कि बिहार विधान सभा में किसी उत्साही युवा विधायक ने पुलिस विधेयक को फाड़ कर फेंक दिया है.

 पहले तो विधेयकों को फाड़ने का सिलसिला राहुल गांधी जी ने लोकसभा से शुरू किया था, जो लोकतंत्र की बात आजकल बहुत कर रहे हैं. लेकिन, शायद उनको पता नहीं है कि लोकतंत्र का मूल तत्व है, वह संविधान से ही आता है, और विधेयक को फाड़ना संविधान का घोर अपमान है.

 जो संविधान का अपमान करेंगे, वही लोकतंत्र के रक्षा की बात भी करेंगे, यह उचित नहीं है. बिहार के सभी राजनीतिज्ञ प्रबुद्ध हैं, ज्यादा जानकार है, काफी समझदार भी है. उन्हें तो कम से कम राहुल गांधी जी जैसे अपरिपक्वता का प्रदर्शन नहीं ही करना चाहिए. मैं उनसे अनुरोध करता हूं  कि ऐसी घटिया काम वे न करें जिससे कि वो खुद, उनका दल और बिहार का नाम बदनाम हो.