ब्रेकिंग
कभी 35 रुपये महीने में रंगते थे फिल्मी पोस्टर, फिर ऐसे बने बॉलीवुड के दिग्गज... जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं नाना पाटेकर✦Bihar News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी को RJD नेताओं ने घेरा, राज्यपाल से मिलकर लौटे रहे थे तेजस्वी तभी .... ✦ Bihar Teacher Transfer 2026 : शिक्षकों के ट्रांसफऱ को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा आदेश, निर्वाचन विभाग ने शिक्षा विभाग के सचिव को भेजा पत्र, जानें....✦विपक्ष के प्रदर्शन के बीच CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई, दिल्ली से आगरा तक अतिरिक्त जवान तैनात✦दरभंगा में अपराधियों के हौसले बुलंद, NH-27 पर दो युवकों को गोली मार बाइक लूटी✦कभी 35 रुपये महीने में रंगते थे फिल्मी पोस्टर, फिर ऐसे बने बॉलीवुड के दिग्गज... जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं नाना पाटेकर✦Bihar News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी को RJD नेताओं ने घेरा, राज्यपाल से मिलकर लौटे रहे थे तेजस्वी तभी .... ✦ Bihar Teacher Transfer 2026 : शिक्षकों के ट्रांसफऱ को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा आदेश, निर्वाचन विभाग ने शिक्षा विभाग के सचिव को भेजा पत्र, जानें....✦विपक्ष के प्रदर्शन के बीच CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई, दिल्ली से आगरा तक अतिरिक्त जवान तैनात✦दरभंगा में अपराधियों के हौसले बुलंद, NH-27 पर दो युवकों को गोली मार बाइक लूटी

BJP नेता की हत्या मामले में 5 गिरफ्तार, इंसास समेत कई हथियार और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

BEGUSARAI: बेगूसराय में भाजयुमो नेता की हत्या मामले में पुलिस ने आज 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अपराधियों के निशानदेही पर पुलिस ने इंसास रायफल, पिस्टल, कट्टा और 139 राउंड

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में भाजयुमो नेता की हत्या मामले में पुलिस ने आज 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अपराधियों के निशानदेही पर पुलिस ने इंसास रायफल, पिस्टल, कट्टा और 139 राउंड गोली बरामद किया है. हत्या में पिस्टल और कट्टा का इस्तेमाल किया गया था. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इनलोगों के पास इंसास राइफल कैसे पहुंचा. 

चुनावी रंजिश में हत्या

घटना के बारे में पुलिस ने यह खुलासा किया है कि यह चुनावी रंजीश में हत्या हुई है. 2016 में पंचायत चुनाव के दौरान धीरज वार्ड पार्षद के चुनाव में खड़ा हुआ था. इसको लेकर ही रंजिश थी. जिसके कारण गोलू ने हत्या की साजिश रची और धीरज समेत तीन लोगों की गोली मारी. 

17 मई को मारी थी गोली

17 मई को भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री धीरज भारद्वाज की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. यही नहीं धीरज के एक साथियों को भी अपराधियों ने गोली मारी थी. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा गांव में हुई थी. धीरज सिंह अपने सहयोगी अनिल कुमार के साथ खड़ा था उसी दौरान अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी थी. आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान धीरज की मौत हो गई थी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता