ब्रेकिंग
मुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रतामुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता

BJP विधायक Vinay Bihari बाल-बाल बचे, गांधी सेतु पर स्कॉर्पियो गाड़ी के परखच्चे उड़े

PATNA : बीजेपी विधायक विनय बिहारी बीती रात हादसे का शिकार हो गए। पटना के गांधी सेतु पर बीजेपी विधायक की स्कॉर्पियो गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया हालांकि इस सड़क दुर्घटना में वह बा

BJP विधायक Vinay Bihari बाल-बाल बचे, गांधी सेतु पर स्कॉर्पियो गाड़ी के परखच्चे उड़े
Editor
2 मिनट

PATNA : बीजेपी विधायक विनय बिहारी बीती रात हादसे का शिकार हो गए। पटना के गांधी सेतु पर बीजेपी विधायक की स्कॉर्पियो गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया हालांकि इस सड़क दुर्घटना में वह बाल-बाल बच गए हैं। विधायक के साथ उनकी पत्नी, भतीजा और दो गार्ड गाड़ी पर सवार थे। यह सभी लोरिया से पटना आ रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी में पीछे से एक पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। 


पिकअप वैन से टक्कर लगने के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं लेकिन में किस्मत अच्छी नहीं कि विधायक और उनके साथ गाड़ी में सवार किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि थोड़ी बहुत चोट सभी को आई है। विधायक के हाथ और पैर में गंभीर चोट है। विधायक की पत्नी और भतीजा बिल्कुल सुरक्षित हैं। दोनों गार्ड और चालक भी ठीक-ठाक हैं। 


वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगा ब्रिज थाना इलाके में यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिकअप वैन के चालक और उसके खलासी को गिरफ्तार कर लिया है। अब इन दोनों से पूछताछ भी हो रही है। आपको बता दें कि विनय बिहारी लोरिया से बीजेपी के विधायक हैं और भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े होने के कारण उनकी पहचान एक गायक और गीतकार के तौर पर भी रही है।

टैग्स