ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

BJP में शामिल होने के बाद आज पहली बार पटना आ रहे RCP सिंह, अब ये JDU नेता भी भाजपा में होंगे शामिल

PATNA : नीतीश कुमार एक तरफ विपक्षी एकता की मुहिम को लेकर लोगों को एकजुट करने में जुटे हुए हैं तो वह दूसरी तरफ उनके पुराने सहयोगी उनसे दूरी बनाकर उनके विरोधियों के साथ खड़े और उसकी

 BJP में शामिल होने के बाद आज पहली बार पटना आ रहे RCP सिंह, अब ये JDU नेता भी भाजपा में होंगे शामिल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : नीतीश कुमार एक तरफ विपक्षी एकता की मुहिम को लेकर लोगों को एकजुट करने में जुटे हुए हैं तो वह दूसरी तरफ उनके पुराने सहयोगी उनसे दूरी बनाकर उनके विरोधियों के साथ खड़े और उसकी नीतियों के नजर आ रहे हैं। पहले आरसीपी सिंह और उसके बाद शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे कन्हैया सिंह भाजपा व्यवस्था ग्रहण कर रहे हैं।


दरअसल, जगजीत शिक्षा प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष रहे और शिक्षाविद डॉ कन्हैया सिंह गुरुवार को आरसीपी सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पार्टी के अटल सभागार में कन्हैया सिंह को उनके समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराएंगे।


वहीं दूसरी तरफ भाजपा में दिल्ली की संस्था ग्रहण करने के बाद जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे आरसीपी सिंह गुरुवार को पटना आ रहे हैं। आरसीपी सिंह पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंच रहे हैं। इनके अगवानी के लिए कार्यकर्ता शहर में जगह-जगह हार्डिंग, बैनर और झंडा लगाकर भव्य स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।


आपको बता दें कि 6 महीने के अंदर जदयू  के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, जेडीयू के पूर्व प्रवक्ता अजय आलोक, पूर्व सांसद मीना सिंह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सहेली मेहता जैसे बड़े बड़े कद के नेता जदयू छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें