ब्रेकिंग
TRE-4 में सीटों की संख्या बढ़ाने के संकेत, STET और रिक्तियों को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयानशाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA ने क्यों भेजा नोटिस? 15 दिन में देना होगा जवाबनिर्माणाधीन पुल से गिरा साइकिल सवार अधेड़, मौके पर मौत; बैरिकेडिंग नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालबिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन; जानिए.. पूरा शेड्यूलTMC कार्यालय में फंदे से लटका मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव, कथित सुसाइड नोट बरामदTRE-4 में सीटों की संख्या बढ़ाने के संकेत, STET और रिक्तियों को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयानशाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA ने क्यों भेजा नोटिस? 15 दिन में देना होगा जवाबनिर्माणाधीन पुल से गिरा साइकिल सवार अधेड़, मौके पर मौत; बैरिकेडिंग नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालबिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन; जानिए.. पूरा शेड्यूलTMC कार्यालय में फंदे से लटका मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव, कथित सुसाइड नोट बरामद

Bihar News: बिस्कोमान में सरकार ने कर दिया खेल, अब अध्यक्ष का चुनाव हो गया दिलचस्प, जाने..

Bihar News: बिहार सरकार ने बिस्कोमान के निदेशक के तौर पर तीन लोगों को नामित कर दिया है। जिनके पास निदेशक के सभी अधिकार प्राप्त होंगे। ऐसे में अध्यक्ष का चुनाव और भी दिलचस्प होने वाला है।

biscomaun election
दिलचस्प हुआ बिस्कोमान चुनाव
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिस्कोमान में राज्य सरकार ने बड़ा खेल कर दिया है, ऐसे में अध्यक्ष का चुनाव और भी दिलचस्प हो गया है। दरअसल, राज्य सरकार ने बिस्कोमान निदेशक मंडल के लिए तीन निदेशक नामित कर दिए हैं। इसको लेकर सहकारिता विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। सरकार द्वारा नामित तीनों निदेशकों को निदेशक के सभी अधिकार प्राप्त होंगे।


सरकार ने बिस्कोमान निदेशक मंडल के लिए जिन तीन लोगों को निदेशक नामित किया है, उसमें पूर्णिया निवासी राकेश कुमार, सीवान निवासी पूर्व एमएलसी मनोज सिंह और खाजपुरा निवासी कुमार दीपक कुमार शामिल हैं। दीपक कुमार दीघा विधायक संजीव चौरसिया के भाई हैं। 


अध्यक्ष चुनाव से पहले तीन निदेशक नामित होने से मामला दिलचस्प होता दिख रहा है। तीनों निदेशक विशाल गुट के करीबी माने जा रहे हैं। सहकारिता विभाग ने मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी की धारा 48 (1) (सी) के तहत निदेशकों को नामित किया है। 


जारी अधिसूचना में कहा गया है कि बिस्कोमॉन की कुल पूंजी में बिहार सरकार की हिस्सेदारी 99.26 फीसदी है। इसलिए निदेशक मंडल के कार्यकाल तक तीनों निदेशक नामित किए जाते हैं। बिस्कोमॉन के निदेशक मंडल का चुनाव चल रहा है। 17 सदस्यीय निदेशक मंडल के चुनाव के बाद मतगणना हो चुकी है। निर्वाचन अधिकारी ने प्राधिकार को परिणाम भेज दिया है। निदेशक मंडल परिणाम की घोषणा के बाद अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता