ब्रेकिंग
सिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलान

बिन मौसम बरसात ने लोगो की बढ़ाई मुश्किल, तेज आंधी ने आम की फसल को किया बर्बाद

DARBHANGA : जिले में अहले सुबह से तेज हवा के साथ शरू हुई मूसलाधार बारिश ने शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाको में लोगो की मुश्किलें बढ़ा दी है। जहां नगर निगम के अधिकांश मुहल्ले

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DARBHANGA : जिले में अहले सुबह से तेज हवा के साथ शरू हुई मूसलाधार बारिश ने शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाको में लोगो की मुश्किलें बढ़ा दी है। जहां नगर निगम के अधिकांश मुहल्ले में जलजमाव होकर निगम के दावे की पोल खोलकर रख दिया है। वही दूसरी तरफ ग्रामीण इलाको में गेहूं की फसल के साथ ही आम के टहनी के टूटने से फसल को भारी क्षति हुई है। जिससे किसानों की मुश्किलें काफी बढ़ गई है। वही मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट जारी करते हुए, अगले एक दो दिन तक तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है।


जलजमाव से लोग हो रहे है परेशान


वहीं स्थानीय अमन कुमार ने कहा की बिन मौसम बरसात से दरभंगा नगर निगम के क्षेत्र में पड़ने वाले अधिकांश मुहल्ले में जलजमाव की स्थित उत्पन हो गई है। जिसके चलते मोहल्लों के लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। वही उन्होंने कहा की निगम के द्वारा यहां के लोगो को विश्वास दिलाया गया था की जल-जमाव की समस्या से दो चार नही होना पड़ेगा। लेकिन बिन मौसम बरसात ने उनके सारे दावे की पोल खोल कर रख दी है। 


आंधी ने आम किसानों की उम्मीद पर फेरा पानी 


वहीं किसान सुरेश महतो की माने तो इस बार आम की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद थी। लेकिन मंगलवार की सुबह 6 बजे आई आंधी तूफान ने सब कुछ चौपट कर दिया है। इस आंधी तूफान ने पेड़ में लगे आम के फसल के साथ ही पेड़ को भी तोड़ दिया है। वही उन्होंने कहा की आंधी आने से पहले तो आम के पेड़ों पर काफी टिकोले दिख रहे थे। लेकिन आंधी-तूफान की वजह से सब झड़ चुके हैं। इतना नुकसान हुआ है की कहने लायक नहीं है। 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता