ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

बीमारी से तंग आकर एक छात्रा ने दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- हम खुद अपनी मर्जी से मर रहे हैं..मां-पापा मुझे माफ कर देना..SORRY

BHAGALPUR: बीमारी से तंग आकर एक छात्रा ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने इस बात का जिक्र किया है कि वो बीमारी से परेशान होकर ऐसा कर

बीमारी से तंग आकर एक छात्रा ने दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- हम खुद अपनी मर्जी से मर रहे हैं..मां-पापा मुझे माफ कर देना..SORRY
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: बीमारी से तंग आकर एक छात्रा ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने इस बात का जिक्र किया है कि वो बीमारी से परेशान होकर ऐसा कर रही है इसके लिए परिवार के लोग जिम्मेदार नहीं हैं। मां-पापा मुझे माफ कर देना..SORRY..फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 


घटना नाथनगर के ललमटिया थाना क्षेत्र के नसरतखनी छज्जुपुर की है जहां अपनी बीमारी से परेशान बीएससी की छात्रा ने घर में आत्महत्या कर ली। पंखे में दुपट्टा बांध उसने गले में फंदा लगा लिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। छात्रा ने यह कदम तब उठाया जब घर में पिता के सिवाय कोई मौजूद नहीं था। 


पिता भी अक्सर बीमार रहते हैं घटना के वक्त वे दूसरे कमरे में सोए हुए थे और घर के अन्य सदस्य महाशिवरात्री के मौके पर मंदिर में पूजा करने गये हुए थे। छात्रा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। सुसाइड नोट लिखने के बाद उसने गले में दुपट्टा बांध लिया और पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। छात्रा के इस कदम से परिवार के लोग काफी सदमें में है वही इलाके के लोग भी हैरान हैं। 


मृतका के पिता ने बताया कि उनकी चार बेटी और एक बेटा है। मृतका पहली बेटी थी जिसकी उम्र 20 साल थी। वह बीएससी पार्ट टू की छात्रा थी जो जिन्दगी से हार कर ऐसा कदम उठा लिया। वह काफी दिनों से बीमार थी। उसका इलाज चल रहा था। उसके इस कदम से पिता भी आहत हैं। 


उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सुसाइड नोट छोड़कर गई है। जिसमें उसने बीमारी का जिक्र करते हुए लिखा है कि मां-पापा मुझे माफ कर देना। मेरी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है। हम खुद अपनी मर्जी से मर रहे हैं। अपनी बीमारी से तंग आकर सॉरी पापा..आप मेरा बहुत इलाज कराएं लेकिन क्या करें मेरी किस्मत में ही ठीक होना नहीं था,आप अपनी तरफ से हर संभव कोशिश किए आप मेरे लिए भगवान समान निकले.. 


सच कहते हैं लोग मां-बाप भगवान समान होते हैं...मां तो मां जैसी ही निकली लेकिन आप मेरे लिए भगवान समान हो मरने के बाद भी आपका नाम लेंगे...इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। बेटी के इस कदम से परिजन काफी सदमे में हैं। वही इलाके के लोग भी इस घटना से काफी हैरान हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता