ब्रेकिंग
जनगणना कर्मियों को ग्रामीणों ने चोर समझकर खदेड़ा, रात में सर्वे करना पड़ गया महंगा सरकारी शिक्षकों को मिलेगा ट्रेनिंग का दूसरा मौका, SCERT ने जारी किया नया निर्देशदिल्ली में नकली RO फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2900 से ज्यादा फर्जी फिल्टर बरामद, मालिक गिरफ्तारBihar News: 1St Bihar की खबर के बाद हड़कंप, महिला CO नुजहत पर कार्रवाई की आहट....राजस्व विभाग ने DM को तत्काल जांच के दिए आदेश...बिहार के इस एक्सप्रेसवे पर उतर सकेंगे फाइटर जेट, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन; 8 लेन तक विस्तार का प्लानजनगणना कर्मियों को ग्रामीणों ने चोर समझकर खदेड़ा, रात में सर्वे करना पड़ गया महंगा सरकारी शिक्षकों को मिलेगा ट्रेनिंग का दूसरा मौका, SCERT ने जारी किया नया निर्देशदिल्ली में नकली RO फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2900 से ज्यादा फर्जी फिल्टर बरामद, मालिक गिरफ्तारBihar News: 1St Bihar की खबर के बाद हड़कंप, महिला CO नुजहत पर कार्रवाई की आहट....राजस्व विभाग ने DM को तत्काल जांच के दिए आदेश...बिहार के इस एक्सप्रेसवे पर उतर सकेंगे फाइटर जेट, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन; 8 लेन तक विस्तार का प्लान

Bihar News: सौतन से फिर लड़ गईं RJD नेत्री बीमा भारती, मारपीट और धमकी का आरोप; थाने पहुंचा मामला

Bihar News: राजद नेत्री और पूर्व मंत्री बीमा भारती और उनकी सौतन गुड़िया मंडल के बीच एक बार फिर विवाद। मारपीट, धमकी और मोबाइल छीनने जैसे संगीन आरोपों के साथ मामला भवानीपुर थाने तक पहुंचा। जानें पूरा मामला।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
4 मिनट

PURNIA:  पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती एक बार फिर अपनी सौतन से भीड़ हैं. उनकी सौतन गुड़िया मंडल ने बीमा भारती पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. गुड़िया मंडल ने आरोप लगाया है कि बीमा भारती ने न सिर्फ उनके साथ मारपीट की बल्कि जान मारने की धमकी भी दी.


गुड़िया मंडल ने  पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाने में बीमा भारती के खिलाफ मारपीट, धमकी और मोबाइल छीनने की शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस से सुरक्षा देने की भी गुहार लगाई है. 


क्या है पूरा मामला?

गुड़िया मंडल ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे बीमा भारती अपने कुछ सहयोगियों के साथ भवानीपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचीं। वहां पहुंचकर उन्होंने गाड़ी की चाबी मांगनी शुरू की। जब गुड़िया ने उन्हें बताया कि चाबी उनके पति अवधेश मंडल के पास है, तो बीमा भारती आगबबूला हो गईं और गुड़िया के साथ साथ पति अवधेश मंडल को भी जान से मारने की धमकी देने लगीं।


गुड़िया का आरोप है कि न सिर्फ बीमा भारती बल्कि उनके साथ आए लोगों ने भी गुंडागर्दी की. बीमा भारती के साथ संजय, पंकज और बिजली ने जबरदस्ती उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इस पूरे प्रकरण को लेकर गुड़िया मंडल ने रविवार को भवानीपुर थाना में लिखित शिकायत दी है.


बीमा भारती ने साजिश का आरोप लगाया

इस मामले में पूर्व विधायक बीमा भारती ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि जब वे अपने घर पहुंचीं थीं, उस समय भवानीपुर थाने के दारोगा मनोज कुमार भी वहां मौजूद थे। बीमा भारती ने दावा किया कि यह शिकायत उनके खिलाफ एक राजनीतिक और पारिवारिक साजिश है।मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। यह मुझे बदनाम करने की साजिश है. 


पहले भी हो चुका है टकराव

दो सौतन के बीच विवाद कोई नई बात नहीं है। बीमा भारती और गुड़िया मंडल के बीच पहले भी कई बार टकराव हो चुका है.  फरवरी 2025 में अपने घर हुई चोरी की घटना को लेकर भी गुड़िया मंडल ने बीमा भारती और उनके भाई अशोक मंडल पर ही चोरी करवाने का आरोप लगाया था.


गुड़िया ने तब यह भी आरोप लगाया था कि बीमा भारती उनकी हत्या की साजिश रच रही हैं। उनका कहना था कि उस रात अगर वह घर में होतीं तो उनकी जान भी जा सकती थी। उन्होंने यह दावा भी किया था कि उनके पति अवधेश मंडल इस समय जेल में बंद हैं, और इसी का फायदा उठाकर बीमा भारती ने गुंडों से घर में चोरी करवाई।


पारिवारिक विवाद या सियासी साजिश?

बीमा भारती और गुड़िया मंडल के बीच लंबे समय से चला आ रहा पारिवारिक तनाव अब खुलकर सार्वजनिक हो गया है। एक तरफ गुड़िया मंडल इसे  उत्पीड़न और जानलेवा साजिश बता रही हैं, तो दूसरी ओर बीमा भारती इसे राजनीतिक बदनाम करने की साजिश मान रही हैं। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में सच्चाई क्या सामने आती है।