ब्रेकिंग
पूर्णिया एयरपोर्ट को मिली बड़ी सौगात, ₹294 करोड़ की लागत से बनेगा स्थायी सिविल एन्क्लेवये पिया बेचके ना आपन रायफलवा… गाने पर पिस्टल लहराती दिखी महिला, VIDEO वायरलराहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे समेत रखीं तीन बड़ी मांगेंपटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर रोहिणी आचार्य ने बोला हमला, कहा..‘छात्रों की आवाज दबा रही है सरकार’बिहार में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियारों का जखीरा और निर्माण सामग्री बरामद; एक गिरफ्तारपूर्णिया एयरपोर्ट को मिली बड़ी सौगात, ₹294 करोड़ की लागत से बनेगा स्थायी सिविल एन्क्लेवये पिया बेचके ना आपन रायफलवा… गाने पर पिस्टल लहराती दिखी महिला, VIDEO वायरलराहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे समेत रखीं तीन बड़ी मांगेंपटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर रोहिणी आचार्य ने बोला हमला, कहा..‘छात्रों की आवाज दबा रही है सरकार’बिहार में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियारों का जखीरा और निर्माण सामग्री बरामद; एक गिरफ्तार

शिवहर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

शिवहर में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ गयी थी। इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया था। इसी क्रम में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ। चोरी की कई बाइकों के साथ 5 चोरों को पकड़ा गया।

BIHAR POLICE
पुलिस की कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

sheohar: शिवहर में बाइक चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गयी थी। चोरों की करतूत से जिले के लोग परेशान थे। कही ना कही से बाइक चोरी की घटनाएं पुलिस के सामने आ जाती थी। लोगों की शिकायतों के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए एक टीम का गठन किया। एसडीपीओ के नेतृत्व में बनी टीम ने इसी क्रम में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। इस दौरान चोरी की कई बाइकों के साथ 5 चोरों को पकड़ा गया। शिवहर पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। 


एसडीपीओ सुशील कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि तरियानी थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटना होती थी. जहां एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी की टीम का गठन किया गया है. उसके बाद लगातार छापामारी अभियान चलाई जा रही थी.


 एसडीपीओ ने की छापेमारी के क्रम पुलिस ने अंतर जिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने सात मोटरसाइकिल चोर को विभिन्न जिलों से सात चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस शिवहर द्वारा लगातार शिवहर, सीतामढ़ी व मधुबनी जिला में छापामारी अभियान चलाकर सभी को गिरफ्तार किया है.


 गिरफ्तार चोर के पास से पुलिस ने सात चोरी की मोटरसाइकिल, पांच मोटरसाइकिल की इंजन, मास्टर चाभी बरामद किया गया है. गिरफ्तार सभी चोर को पुलिस ने शिवहर जेल भेज दिया गया है. पुलिस की बड़ी कार्रवाई हड़कंप मच गई है. तरियानी थाना पर एसडीपीओ सुशील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी, मौके पर तरियानी थाना अध्यक्ष बिनय प्रसाद, इंस्पेक्टर रणधीर कुमार सिंह, दीपक पटेल व अन्य मौजूद।

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट