ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

Road Accident on Bihar : तेज रफ़्तार का कहर ! सड़क हादसे में वकील समेत दो की मौत, कोर्ट से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Road Accident on Bihar : बिहार में कोहरे की वजह से रोज सड़क हादसे हो रहे हैं अब आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में आरा सिविल कोर्ट के एक अधिवक्ता की मौत हो गई है

Road Accident on Bihar :
सड़क हादसे में मौत
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Road Accident on Bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन नहीं गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला आरा से निकलकर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक वकील की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में आरा सिविल कोर्ट के एक अधिवक्ता की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 51 वर्षीय रविंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुंधुआं गांव के निवासी थे। वह अपने गांव में बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते थे। बुधवार की शाम को कोर्ट से घर लौटते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 


इसके बाद डायल 112 पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें आरा सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविंद्र प्रसाद के परिवार में उनकी पत्नी सुनीता देवी, दो पुत्रियां श्वेता नंदा, कुमकुम और एक पुत्र पियूष हैं। हादसे के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया है। उनकी पत्नी व परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। 


इधर, लखीसराय में टैंकर ट्राली ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। जिसमें बेटे की मौत हो गयी जबकि पिता जख्मी हैं। पूर्वी चंपारण में दो टेंपो की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हुई है. सीतामढ़ी में घने कोहरे के कारण बाइक की टक्कर में महिला की मौत हो गयी। पूर्णिया से कुंभ स्नान के लिए जा रही कार ट्रक से टकरा गयी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी। गोपालगंज और वैशाली में भी वाहन टकराए हैं और मौत की घटना हुई है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें