ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

महंगी बाइक खरीदने के लिए लड़के ने अपहरण का किया नाटक, मां से बोला..5 लाख दे दो तो जान बच जाएगी

PATNA: महंगी बाइक और मोबाइल लेने के लिए पटना के एक लड़के ने अपहरण का नाटक किया. पटना से वह पूर्णिया चला गया और मां को कॉल कर कहा कि मेरा अपहरण हो गया. अगर 5 लाख रुपए दे दो तो

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: महंगी बाइक और मोबाइल लेने के लिए पटना के एक लड़के ने अपहरण का नाटक किया. पटना से वह पूर्णिया चला गया और मां को कॉल कर कहा कि मेरा अपहरण हो गया. अगर 5 लाख रुपए दे दो तो जान बच जाएगी. लेकिन शातिर लड़के का भेद खुल गया. 

पटना में दर्ज हुआ था केस

बताया जा रहा है कि पत्रकारनगर से नाबालिग लड़का भागकर पूर्णिया में रहने वाले दोस्त के पास चला गया है. वही, से अपहरण होने की जानकारी दी. परेशान परिजनों ने पत्रकार नगर थाना में केस दर्ज कराया था. जिसके बाद परिजनों ने लड़के का मोबाइल नंबर दिया था. उस नंबर को पुलिस ने सर्विलांस पर डाल दिया था.

लड़के ने फिर कॉल किया और मां से कहा कि 5 लाख रुपए दे तो नहीं तो मेरे पास खड़े लोग मुझे मार डालेंगे. 5 लाख रुपए देने से जान बच सकती है. फिर मां से कहा कि 5 लाख नहीं है तो कम से कम एक लाख रुपए दे दो. लोकेशन पता चलने के बाद पटना पुलिस की टीम पूर्णिया के खजांचीहाट पहुंची और लड़के को बरामद कर लिया. जब पूछताछ हुआ राज खुल गया.