ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

बिहटा के NSIT में स्टूडेंट्स इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन, शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने छात्रों को किया प्रेरित

बिहटा स्थित नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NSIT) में सत्र 2026-30 के नवप्रवेशित छात्रों के लिए स्टूडेंट्स इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ। शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने तकनीकी शिक्षा, स्टार्टअप और रोजगार के अवसरों पर जोर दिया।

बिहार न्यूज
NSIT के कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहटा के नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NSIT) में सत्र 2026-30 के छात्रों के लिए स्टूडेंट्स इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया। शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने तकनीकी शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया।


बिहटा के अमहरा स्थित नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सत्र 2026-30 नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट्स इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। नए सत्र का शुभारंभ बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी, विधानपार्षद जीवन कुमार,नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज के निदेशक कृष्ण मुरारी सिंह,प्रचार्य डॉ हरिहर दीक्षित ,संस्थापक टीएन सिंह कॉलेज निदेशक नीतू सिंह,डॉ आर एस शर्मा एवं रजिस्ट्रार पवन सिंह ने संयुक्त रूप से दीपप्रज्वलन कर किया।


मौके बच्चों एवं उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि आप सभी ने जीवन के एक महत्वपूर्ण पड़ाव में प्रवेश किया है। इंजीनियरिंग सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। बिहार सरकार तकनीकी शिक्षा को उद्योग से जोड़ने और युवाओं को स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। मेरा विश्वास है कि एनएसआईटी के छात्र अपनी प्रतिभा से बिहार और देश का नाम रोशन करेंगे।


मंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार का लक्ष्य बिहार के हर युवा को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है ताकि उन्हें नौकरी के लिए बाहर न जाना पड़े। उन्होंने नवप्रवेशित छात्रों से आह्वान किया कि वे बिहार में हो रहे विकास के भागीदार बनें। वही विधान पार्षद जीवन कुमार ने कहा कि आप सभी सौभाग्यशाली हैं कि आपको एनएसआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ने का मौका मिला है। 


अनुशासन और मेहनत ही सफलता की कुंजी है। बिहार को विकसित बनाने में तकनीकी युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका होगी।एनएसएमसीएच निदेशक कृष्ण मुरारी सिंह ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति के सामने सैकड़ो समस्याएं और उसकी निदान आती है। लेकिन जब व्यक्ति अस्वस्थ हो जाता है तो सिर्फ मौत दिखती है कि बचेंगे या नही।आप शिक्षा का उद्देश्य को आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करने के लिये बनाये।


एनएसआईटी निदेशक नीतू सिंह ने सर्वप्रथम सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को नेताजी सुभाष इंटीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी चुनने के बधाई दिया।उन्होंने एंन्टी रैगिंग,मोटीवेशन, लीडरशिप, कॉलेज पॉलिसी एवं पर्सनालिटी डवलपमेंट पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।उन्होंने अपील किया कि आप लोग कड़ी मेहनत करे फेकल्टी का सहयोग मिलेगा।मेहनत करेंगे तो वो दिन दूर नही होगा की विश्व की नंबर वन के रूप में आपकी और संस्थान की पहचान होगी।


वहीं एनएसएमसीएच  प्रचार्य प्रचार्य डॉ हरिहर दीक्षित , संस्थापक टीएन सिंह कॉलेज, डायरेक्टर डॉ आर एस शर्मा , रजिस्ट्रार पवन सिंह आदि ने तकनीकी शिक्षा के लिए महती आवश्यकता को बतलाते हुए संस्थान द्वारा इस दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासो की चर्चा करते  हुए रोजगारपरक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने बिहार प्रदेश में ही उपलब्ध कराना है संस्था का मुख्य लक्ष्य है। उन्होनें तकनीकी शिक्षा के लिए महती आवश्यकता को बतलाते हुए संस्थान द्वारा इस दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासो की चर्चा कर बच्चों को इसका लाभ उठाने की अपील की

टैग्स