ब्रेकिंग
बाढ़ राहत सामग्री ले जा रही नाव डूबी, बाल-बाल बचे आधा दर्जन लोग; ऐसे टला बड़ा हादसारिटायर्ड अंडर सेक्रेटरी की करोड़ों की जमीन में बड़ा खेल, MLA के करीबी के नाम पर फर्जी म्यूटेशन, पुलिस ने CO को भेजा नोटिसBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपबाढ़ राहत सामग्री ले जा रही नाव डूबी, बाल-बाल बचे आधा दर्जन लोग; ऐसे टला बड़ा हादसारिटायर्ड अंडर सेक्रेटरी की करोड़ों की जमीन में बड़ा खेल, MLA के करीबी के नाम पर फर्जी म्यूटेशन, पुलिस ने CO को भेजा नोटिसBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंप

बिहार : बिहटा के सीओ रहे विजय कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, आर्थिक अपराध इकाई का एक्शन

PATNA : भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य की आर्थिक अपराध इकाई ने आज एक बार फिर से बड़ा एक्शन लिया है. आर्थिक अपराध इकाई ने बिहटा के सीओ रह चुके विजय कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ छाप

बिहार : बिहटा के सीओ रहे विजय कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, आर्थिक अपराध इकाई का एक्शन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य की आर्थिक अपराध इकाई ने आज एक बार फिर से बड़ा एक्शन लिया है. आर्थिक अपराध इकाई ने बिहटा के सीओ रह चुके विजय कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. इस छापेमारी के पहले आर्थिक अपराध इकाई की तरफ से केस दर्ज किया जा चुका है. बिहटा के सीओ रह चुके विजय कुमार के ऊपर बालू माफिया के साथ गठजोड़ और भ्रष्टाचार के आरोप हैं.


बिहटा के तत्कालीन सीओ विजय सिंह भोजपुर के रहने वाले हैं. आरा शहर से सटे अनांइट गांव में उनका पैतृक घर है, यहां पर भी छापेमारी की जा रही है. शुरुआती छापेमारी में विजय सिंह की अकूत संपत्ति के बारे में जांच एजेंसी को सुराग मिला है. हालांकि छापेमारी के बाद ही अंतिम तौर पर एजेंसी कुछ कह पाने की स्थिति में होगी.


विजय कुमार के पटना स्थित ठिकाने पर भी छापेमारी की गई है. उनके ऊपर पहले ही विभागीय कार्यवाही की गई थी. बिहटा के सीओ रहते हुए बालू माफिया के साथ उन पर सांठगांठ का आरोप लगा था.