ब्रेकिंग
मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦छोटी दिवाली पर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦छोटी दिवाली पर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली

Patna News: बिहटा–दानापुर फोरलेन एलिवेटेड सड़क पर इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

Patna News: बिहटा–दानापुर फोरलेन एलिवेटेड सड़क परियोजना का निर्माण कार्य सितंबर 2026 तक हर हाल में पूरा करने की समयसीमा तय की गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शनिवार को पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने स्थल निरीक्षण किया।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Patna News: बिहटा–दानापुर फोरलेन एलिवेटेड सड़क परियोजना का निर्माण कार्य सितंबर 2026 तक हर हाल में पूरा करने की समयसीमा तय की गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शनिवार को पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि यह परियोजना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्राथमिकता में शामिल है, इसलिए कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


सचिव पंकज पाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए। उन्होंने सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को तुरंत दूर करने और काम की गति तेज बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इस पर निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने सचिव को आश्वासन दिया कि एलिवेटेड सड़क का निर्माण निर्धारित समयसीमा में पूरा कर लिया जाएगा।


निरीक्षण के दौरान सचिव को परियोजना की वर्तमान प्रगति, निर्माण की स्थिति और तकनीकी चुनौतियों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इंजीनियरों ने बताया कि बिहटा–दानापुर एलिवेटेड सड़क परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। सचिव पंकज पाल ने कहा कि इस एलिवेटेड रोड के निर्माण से पटना–बिहटा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव आएगा, इसलिए गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देना बेहद जरूरी है।


उन्होंने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने से कोइलवर से दानापुर तक यातायात पूरी तरह सुगम हो जाएगा। इससे वाहनों का निर्बाध आवागमन संभव होगा और यात्रा समय में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। इसके अलावा आईआईटी पटना तक पहुंच भी आसान होगी। आरा और दानापुर रेलवे स्टेशन से फुलवारी शरीफ, अनिसाबाद सहित पटना शहर के विभिन्न हिस्सों की कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा।


बिहटा–दानापुर एलिवेटेड सड़क की कुल लंबाई लगभग 25 किलोमीटर है, जिसका निर्माण करीब 1969.39 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। यह एलिवेटेड पथ फोरलेन होगा और इसमें नेऊरागंज, पैनाल, कन्हौली और विशुनपुरा में चार बाइपास शामिल होंगे। यह परियोजना पटना–बक्सर फोरलेन सड़क का एक अहम हिस्सा है और इसके पूरा होने से पटना क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।