ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : राजस्व विभाग के 500 से अधिक ऑपरेटर और कर्मचारियों का तबादला

PATNA : बिहार में पहली बार बेल्ट्रॉन के अधीन काम करने वाले कर्मियों का तबादला किया गया है. राजस्व विभाग के अधीन सभी अंचल कार्यालयों एवं भू-अभिलेख व परिमाप निदेशालय के जिला कार्यालयों में वर्ष

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में पहली बार बेल्ट्रॉन के अधीन काम करने वाले कर्मियों का तबादला किया गया है.  राजस्व विभाग के अधीन सभी अंचल कार्यालयों एवं भू-अभिलेख व परिमाप निदेशालय के जिला कार्यालयों में वर्षों से जमे ऑपरेटर और कर्मियों का तबादला किया गया है. 

 इसके अलावा सभी जिलों में सर्वे और सेटलमेंट कार्यालयों में जमा निम्न वर्गीय लिपिक और उच्च वर्गीय लिपिक से लेकर आदेशपाल का भी तबादला किया गया है. खबर के मुताबिक भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी की गंभीर शिकायतों के बाद तबादले की कार्रवाई की गई है. इसके साथ ही गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपी लगभग दर्जनभर ऑपरेटरों को सेवा से बर्खास्त भी किया जाएगा और कई ऑपरेटरों को अंतिम चेतावनी  देने के साथ ही तबादला किया गया है.

इन कर्मियों पर दाखिल-खारिज के मामले को अनावश्यक लटकाने, ऑनलाइन म्यूटेशन के कार्य में भी बाधा डालने आदि कई आरोप हैं. विभागीय छानबीन में इन गड़बड़ियों में लिप्त पाए जाने के बाद तबादला किया गया है.