ब्रेकिंग
बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलबिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरल

बिहार: यात्रियों से भरी बस पलटी, 8 मजदूर घायल, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

AURANGABAD: कोइरीडीह गांव के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर अचानक पलट गयी। इस हादसे में बस में सवार 8 लोग घायल हो गये। जिन्हें इलाज के

बिहार: यात्रियों से भरी बस पलटी, 8 मजदूर घायल, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: कोइरीडीह गांव के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर अचानक पलट गयी। इस हादसे में बस में सवार 8 लोग घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए नवीनगर स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। वही रेस्क्यू कर बस में फंसे अन्य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 


औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड के बारुण जपला स्टेट हाईवे पर एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें 8 यात्री घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अनूप कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू कर बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।


एसडीपीओ ने बताया कि सिंह ट्रेवल्स की बस मजदूरों को लेकर गुमला से यूपी की तरफ जा रही थी। इस बस में 25 मजदूर सवार थे। तभी बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को उठाया गया और उसमें फंसे मजदूरों को निकाला गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि 8 मजदूर घायल हो गये जिनकी स्थिति खतरे से बाहर है। 


 


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता