ब्रेकिंग
Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश

नीतीश सरकार का बड़ा कदम: बिहार में वर्ल्ड स्किल सेंटर मॉडल होगा लागू, युवाओं को मिलेगा विदेश जाने का मौका

Bihar News: बिहार सरकार युवाओं को वैश्विक स्तर का प्रशिक्षण देने के लिए राज्य में वर्ल्ड स्किल सेंटर मॉडल लागू करेगी, जिससे रोजगार और कौशल विकास के अवसर बढ़ेंगे।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए राज्य में वर्ल्ड स्किल सेंटर मॉडल लागू करने जा रही है। इस योजना के तहत युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें विदेशों में भी बेहतर नौकरी के अवसर मिल सकेंगे। सरकार का लक्ष्य है कि बिहार के युवा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें और राज्य का नाम रोशन करें।


नई सरकार बिहार के युवाओं के कौशल विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों को अपनाने की तैयारी में है। इसके तहत वर्ल्ड स्किल सेंटर मॉडल को लागू करने पर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस मॉडल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, थ्री-डी प्रिंटिंग जैसे आधुनिक और भविष्योन्मुखी कौशल शामिल होंगे, जो आने वाली नौकरियों के लिए आवश्यक हैं।


भुवनेश्वर में स्थापित वर्ल्ड स्किल सेंटर के मॉडल को लेकर श्रम संसाधन विभाग ने गंभीरता दिखाई है। विभाग इसे बिहार में युवाओं के कौशल विकास के लिए लागू करेगा। अब चूंकि युवा रोजगार और कौशल विभाग बन चुका है, युवाओं के कौशल विकास संबंधी सभी कार्य इस नए विभाग के दायरे में आए हैं।


बिहार कौशल विकास मिशन के माध्यम से राज्य के युवाओं को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण देने का प्रयास किया जाएगा। वर्ल्ड स्किल सेंटर के मॉडल के लागू होने से बिहार के युवा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने में सक्षम होंगे। राज्य के युवा हमेशा प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं।


श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद ने बताया कि वर्ल्ड स्किल सेंटर मॉडल लागू होने से बिहार के मेधावी युवाओं को हर साल स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत विदेश जाने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का व्यावसायिक प्रशिक्षण और इंडस्ट्री एक्सपोजर भी मिलेगा, जिससे वे वैश्विक मानकों के अनुसार खुद को तैयार कर सकेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता