ब्रेकिंग
अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, रामवचन राय बने बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति✦बिहार विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, नए चेयरमैन की रेस में यह नाम सबसे आगे✦कलियुग के सांप दो… सरकारी हथियार के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही हुई निलंबित✦जमुई कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच छेड़खानी मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव की पेशी, पिछली बार वकील ने हरेराम को मारा था थप्पड़✦अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, JCB से दीवार गिरने पर महिला घायल... गुस्साए परिजनों ने किया पथराव✦अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, रामवचन राय बने बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति✦बिहार विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, नए चेयरमैन की रेस में यह नाम सबसे आगे✦कलियुग के सांप दो… सरकारी हथियार के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही हुई निलंबित✦जमुई कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच छेड़खानी मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव की पेशी, पिछली बार वकील ने हरेराम को मारा था थप्पड़✦अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, JCB से दीवार गिरने पर महिला घायल... गुस्साए परिजनों ने किया पथराव

शादी का झांसा देकर महिला सिपाही का यौन शोषण, शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बिहार के गया जिले में महिला सिपाही ने एक शिक्षक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण, फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। महिला थाने में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
© AI PHOTO
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYAJEE: बिहार के गया जिले में एक महिला सिपाही ने एक शिक्षक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया। पीड़िता के बयान के आधार पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


पीड़िता गया जिले के आंती थाना क्षेत्र की रहने वाली है और वर्तमान में बेगूसराय जिला पुलिस बल में तैनात है। उसने पुलिस को बताया कि नौकरी में आने से पहले वह डेल्हा क्षेत्र के एक निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान शिक्षक विपिन कुमार से हुई।


महिला सिपाही का आरोप है कि अगस्त 2024 में शिक्षक ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा और विवाह का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने उसके फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। बाद में इन्हीं फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा।


पीड़िता ने आरोप लगाया कि विपिन ने उससे कई बार रुपये की मांग की। दबाव में आकर उसने बैंक से पर्सनल लोन लिया और आरोपी के भाई के खाते में पैसे ट्रांसफर किए। महिला थानाध्यक्ष रूपा कुमारी ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।