ब्रेकिंग
बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी... UPSC प्री पास करने पर 1 लाख, BPSC पर 50 हजार; जानें कैसे मिलेगा लाभ✦अनंत सिंह ने जमानत जब्त कराने की दी चुनौती, नीरज का पलटवार- ‘जबतक बेऊर में चना रहेगा तबतक आना-जाना बना रहेगा’✦दुर्गा पूजा में ट्रैफिक रूल तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर निकले, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर ✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी... UPSC प्री पास करने पर 1 लाख, BPSC पर 50 हजार; जानें कैसे मिलेगा लाभ✦अनंत सिंह ने जमानत जब्त कराने की दी चुनौती, नीरज का पलटवार- ‘जबतक बेऊर में चना रहेगा तबतक आना-जाना बना रहेगा’✦दुर्गा पूजा में ट्रैफिक रूल तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर निकले, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर ✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल

बिहार के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, जानिए.. अपने शहर के मौसम का हाल

Bihar Weather Alert: बिहार में पुरवा हवा के असर से मौसम बदला हुआ है। अगले कुछ दिनों तक आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जबकि कई जिलों में तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Bihar Weather Alert
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Weather Alert: बिहार में पुरवा हवा के प्रभाव से वातावरण में नमी बनी हुई है और मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले पांच से छह दिनों तक हवा की दिशा में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। 


सोमवार, 11 मई को पटना समेत दक्षिण बिहार के कई इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे, जबकि उत्तर बिहार के कई जिलों में आंधी और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि प्रभावित जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 


सोमवार के लिए सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया कटिहार, भागलपुर और बांका में येलो अलर्ट जारी किया गया है।


वहीं रविवार को पटना सहित 11 जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने से मौसम सामान्य बना रहा। बारिश के आंकड़ों के अनुसार पूर्णिया के जलालगढ़ में सबसे अधिक 35 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।


प्री-मानसून सीजन में बिहार में अब तक सामान्य से 193 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। जहां सामान्य वर्षा का मानक 37.8 मिलीमीटर माना जाता है, वहीं इस बार राज्य में 111 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भभुआ 38.4 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता