ब्रेकिंग
‘छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाओ, 2 लाख रुपये इनाम दूंगा’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान ✦बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी... UPSC प्री पास करने पर 1 लाख, BPSC पर 50 हजार; जानें कैसे मिलेगा लाभ✦अनंत सिंह ने जमानत जब्त कराने की दी चुनौती, नीरज का पलटवार- ‘जबतक बेऊर में चना रहेगा तबतक आना-जाना बना रहेगा’✦दुर्गा पूजा में ट्रैफिक रूल तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर निकले, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर ✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦ ‘छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाओ, 2 लाख रुपये इनाम दूंगा’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान ✦बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी... UPSC प्री पास करने पर 1 लाख, BPSC पर 50 हजार; जानें कैसे मिलेगा लाभ✦अनंत सिंह ने जमानत जब्त कराने की दी चुनौती, नीरज का पलटवार- ‘जबतक बेऊर में चना रहेगा तबतक आना-जाना बना रहेगा’✦दुर्गा पूजा में ट्रैफिक रूल तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर निकले, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर ✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग

दुर्गा पूजा में ट्रैफिक रूल तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर निकले, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर

पटना सहित पूरे बिहार में दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। महाअष्टमी, नवमी और दशमी के दिन विभिन्न चौक चौराहे पर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है। सीसीटीवी कैमरे से भी मोनिटरिंग की जा रही है। बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग पर खास नजर रहेगी।

बिहार न्यूज
बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: अक्सर लोग यह सोचते हैं कि दुर्गा पूजा है, गाड़ी का चालान नहीं कटेगा। यह सोचकर लोग ट्रिपल लोडिंग, बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट लगाए घर से बाहर मेला घूमने के लिए निकल जाते हैं। कुछ लोग तो लहरिया कट बाइक भी चलाते हैं। उनको लगता है कि पर्व त्योहार के मौके पर पुलिस चालान नहीं काटेगी। लेकिन इस तरह की गलतफहमी ना पालें, क्योंकि इस बार ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी जो ट्रैफिक नियमों को तोड़ने का काम करेंगे। दुर्गा पूजा में इस बार खास तौर पर हुड़दंगियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। 


ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों को चिन्हित कर चालान काटा जाएगा। इसे लेकर विभिन्न चौक चौराहे पर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है। जो बिना हेलमेट लगाए गाड़ी चलाने वाले, सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले, नाबालिगों द्वारा गाड़ी चलाने एवं अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान काटेंगे, वही जगह-जगह लगे कैमरों से भी चालान काटा जाएगा। इसलिए यह भ्रम में ना रहे कि दुर्गा पूजा में चालान नहीं कटेगा। आप ट्रैफिक रुल्स जैसे ही तोड़ेंगे चालान आपके मोबाइल तक पहुंच जाएगा। इसलिए ट्रैफिक नियमों की अनदेखी ना करें। ट्रैफिक रुल्स का पालन करते हुए दुर्गा पूजा में गाड़ी चलाए।  


इस बार भी सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बरती जाएगी। 20 अक्टूबर तक पूरे बिहार में विशेष अभियान चलेगा। जिलों में परिवहन विभाग के इंर्फोसमेंट टीम द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के मामलों में 10 दिनों में 16 हजार से अधिक ई-चालान काटे गये हैं।  सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा 20 अक्टूबर तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जायेगा। 


अभियान के तहत हेलमेट एवं सीटबेल्ट का उपयोग नहीं करने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। सभी जिलों में जिला परिवहन पदाधिकारी, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक एवं प्रवर्तन अवर निरीक्षक की ओर से अभियान संचालित किया जायेगा।


राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन ने निर्देश दिया कि प्रमुख चौक-चौराहों, चेक पोस्टों पर जांच अभियान को सघन बनाया जाए। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ई-चालान जारी करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारियों को अभियान की प्रतिदिन समीक्षा करने तथा कार्रवाई की प्रगति पर नियमित निगरानी रखने का निर्देश दिया।


स्पेशल ड्राइव के तहत पिछले दस दिनों में विभिन्न जिलों में परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के मामलों में 16 हजार से अधिक ई-चालान जारी किए गए हैं। इन मामलों में लगभग 15.5 करोड़ रुपये की जुर्माना राशि निर्धारित की गई है। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत की गई है।


आरिफ अहसन ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना परिवहन विभाग की प्राथमिकता है। हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग तथा नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकना सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों को कम करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी जिलों को निर्देश दिया कि अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करें।  उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्रवाई नहीं करने और खराब प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों को प्रतिदिन अभियान की समीक्षा कर प्रवर्तन कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।


परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय स्वयं और पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए हेलमेट का उपयोग सुनिश्चित करें, चारपहिया वाहन में सीटबेल्ट लगाएं तथा नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाकर ही सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और बहुमूल्य जीवन की रक्षा की जा सकती है।

टैग्स