ब्रेकिंग
Bihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीBihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारी

Bihar Weather: बिहार के 11 जिलों में आज भीषण बारिश, IMD का अलर्ट जारी

Bihar Weather: बिहार में 2 अगस्त को पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट। अररिया, किशनगंज, पूर्णिया सहित 11 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी। वज्रपात के खतरे के साथ अगले 5 दिन जारी रहेगी बारिश।

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Weather: बिहार में मॉनसून की गतिविधियाँ 2 अगस्त को चरम पर होंगी और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इस दिन पूरे राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोसी और सीमांचल क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है, जिसमें अररिया और किशनगंज में अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट है। पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। जबकि सुपौल, समस्तीपुर, बेगूसराय, भागलपुर, और खगड़िया में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। बिहार के बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की आशंका है।


पटना मौसम केंद्र के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। 3 अगस्त को गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सिवान और सारण में भारी बारिश की संभावना है, जबकि कोसी-सीमांचल क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। 4 से 7 अगस्त तक मधुबनी, दरभंगा, सुपौल और अररिया जैसे उत्तरी जिलों में भारी बारिश जारी रहेगी और दक्षिणी जिलों जैसे गया, औरंगाबाद और रोहतास में मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। तापमान 27 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और 70-77% आर्द्रता के कारण उमस भरी स्थिति रहेगी।


अगस्त में बिहार में सामान्य बारिश (271.9 मिमी) की उम्मीद है जो जुलाई में 41% कम बारिश (304.9 मिमी बनाम सामान्य 503.8 मिमी) की भरपाई कर सकती है। अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री और न्यूनतम 26-28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, दक्षिण-पश्चिमी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से भी कम हो सकता है।