ब्रेकिंग
बिहार में ‘गुंडा बैंक’ का आतंक: कर्ज नहीं चुकाने पर परिवार पर एसिड अटैक, पति-पत्नी समेत पांच लोग झुलसेदुर्गा पूजा से छठ तक बिहार-दिल्ली के बीच चलेंगी 120 से ज्यादा बसें, 8 से 16 घंटे में पूरा होगा सफर, जानें किरायापटना में जहरीली शराब से मौत पर भड़के तेजस्वी यादव, सम्राट सरकार से कर दी यह बड़ी मांगE20 पेट्रोल पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दी यह सलाहपुरानी पेंशन की मांग ने पकड़ा जोर, मोतिहारी में कर्मचारियों ने सरकार को दिया बड़ा अल्टीमेटमबिहार में ‘गुंडा बैंक’ का आतंक: कर्ज नहीं चुकाने पर परिवार पर एसिड अटैक, पति-पत्नी समेत पांच लोग झुलसेदुर्गा पूजा से छठ तक बिहार-दिल्ली के बीच चलेंगी 120 से ज्यादा बसें, 8 से 16 घंटे में पूरा होगा सफर, जानें किरायापटना में जहरीली शराब से मौत पर भड़के तेजस्वी यादव, सम्राट सरकार से कर दी यह बड़ी मांगE20 पेट्रोल पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दी यह सलाहपुरानी पेंशन की मांग ने पकड़ा जोर, मोतिहारी में कर्मचारियों ने सरकार को दिया बड़ा अल्टीमेटम

Bihar Weather: बिहार में सर्दी की शुरुआत के साथ मानसून की विदाई तय, आज केवल इन जिलों में बारिश की संभावना

Bihar Weather: बिहार में कोहरे के साथ ठंड की शुरुआत, 15 अक्टूबर तक बारिश की संभावना न के बराबर। कई जिलों में हल्की फुहारें संभव, मानसून की विदाई तय..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Weather: बिहार में अब मौसम ने अपना नया रंग दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य में बारिश का दौर पूरी तरह से थम चुका है और सुबह-शाम की हवाओं में हल्की ठंडक घुलने लगी है। ग्रामीण इलाकों में खेतों और नदियों के किनारे बसे गांवों में सुबह हल्का कोहरा छा रहा है, जो कि ठंड की आहट दे रहा। दिन के समय धूप निकल रही है लेकिन उसकी तपिश अब कम हो चली है।


मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के मुताबिक 15 अक्टूबर तक राज्य में बारिश की संभावना न के बराबर है। सिर्फ सुपौल और किशनगंज में बहुत हल्की फुहारें पड़ सकती हैं बाकी सभी जिले शुष्क रहेंगे। मानसून अब विदाई की कगार पर है और जल्द ही ठंड पूरी तरह से अपने पैर जमा लेगी।


उत्तर-पश्चिम से आने वाली शुष्क हवाओं ने मानसून को पूरी तरह कमजोर कर दिया है। इसकी वजह से सुबह और रात में तापमान में गिरावट शुरू हो गई है और लोग हल्की सिहरन महसूस कर रहे हैं। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 10 से 15 अक्टूबर के बीच बिहार से मानसून की औपचारिक विदाई हो जाएगी। नेपाल में हुई बारिश का असर अभी भी कुछ हद तक बिहार में दिख रहा है फिर भी मौसम विभाग ने किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है, क्योंकि बारिश की संभावना न्यूनतम है।


पटना में आज आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश होने की उम्मीद नहीं है। शहर का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री तक रहेगा और औसतन 29 डिग्री के आसपास। हवा की गति 5 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और सूर्योदय सुबह 5:50 पर होगा। मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री के करीब रहेगा, जबकि हवा में ठंडक साफ महसूस होगी।


गया में भी मौसम थोड़ा ठंडा रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री तक रहेगा। पूर्णिया और भागलपुर जैसे शहरों का भी लगभग यही हाल रहेगा। सभी शहरों में AQI मॉडरेट (96 से 115) है।