ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में जोरदार बारिश की संभावना, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

Bihar Weather: बिहार में रोहतास और कैमूर समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में वज्रपात का खतरा। गया और रोहतास में ठनके से चार की हुई मौत। मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की अपील की है।

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Weather: मौसम विभाग, पटना ने रविवार, 6 जुलाई को रोहतास और कैमूर जैसे जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा सारण, सीवान, पटना, औरंगाबाद, गया, नवादा, बेगूसराय, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण और शेखपुरा में वज्रपात का खतरा है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, लोगों से खुले मैदानों और ऊंचे पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी गई है।


शनिवार को वज्रपात की घटनाओं ने बिहार में कहर बरपाया है। रोहतास में दो महिलाओं और गया में दो बच्चों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। गया में मृत बच्चे चचेरे भाई थे, वे खेत में खेल रहे थे जब ठनका गिरा। इन दुखद घटनाओं ने मौसम विभाग की चेतावनियों की गंभीरता को और उजागर किया है। विभाग ने किसानों, मछुआरों और ग्रामीणों से विशेष सावधानी बरतने को कहा है, खासकर बारिश और गरज के दौरान।


मौसम विभाग के अनुसार बिहार के अधिकतर जिलों में रविवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन भारी बारिश का खतरा केवल रोहतास और कैमूर तक सीमित है। इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी/घंटा रह सकती है, जिसके साथ गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। पटना में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और गर्मी के साथ उमस बरकरार रहेगी।


लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम अलर्ट का पालन करें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। खासकर वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और बिजली के उपकरणों से दूरी बनाए रखें। मौसम विभाग ने जिला प्रशासनों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।