ब्रेकिंग
रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा... फिर जो हुआ, VIDEO वायरलBihar News : ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि को ठीक करना होगा’... CM सम्राट का बड़ा ऐलान! पूर्ववर्ती छात्र बनवा सकेंगे स्कूल, परिवार के नाम पर रखा जाएगा नामBihar Teacher News: फर्जी प्रमाण पत्र से सरकारी नौकरी का खेल उजागर, बांका में शिक्षिका बर्खास्त... शिक्षा सेवक पर भी गिरी गाजबिहार में 400 से अधिक PG, लॉज और हॉस्टल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित, जिलाधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देशBSAP महिला बटालियन में हादसा, सरकारी गाड़ी धोते समय करंट लगने से चालक हवलदार की मौतरात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा... फिर जो हुआ, VIDEO वायरलBihar News : ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि को ठीक करना होगा’... CM सम्राट का बड़ा ऐलान! पूर्ववर्ती छात्र बनवा सकेंगे स्कूल, परिवार के नाम पर रखा जाएगा नामBihar Teacher News: फर्जी प्रमाण पत्र से सरकारी नौकरी का खेल उजागर, बांका में शिक्षिका बर्खास्त... शिक्षा सेवक पर भी गिरी गाजबिहार में 400 से अधिक PG, लॉज और हॉस्टल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित, जिलाधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देशBSAP महिला बटालियन में हादसा, सरकारी गाड़ी धोते समय करंट लगने से चालक हवलदार की मौत

Bihar Weather: बिहार में आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 4-5 दिन मौसम का रहेगा यही मिजाज

Bihar Weather: बिहार में मानसून सक्रिय, गयाजी, रोहतास और औरंगाबाद में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट। पटना, नालंदा, बेगूसराय समेत 12 जिलों में वज्रपात की आशंका। अगले 4-5 दिन जारी रहेगा बारिश का दौर।

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Weather: बिहार में मानसून की सक्रियता बढ़ने से मौसम ने करवट ले ली है और अगले चार-पांच दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार 31 जुलाई को गयाजी, रोहतास और औरंगाबाद में भारी बारिश और 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


पटना, नालंदा, बेगूसराय, जहानाबाद, शेखपुरा, नवादा, बक्सर, भोजपुर, भभुआ और औरंगाबाद में हल्की से मध्यम बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी है। बीते 24 घंटों में औरंगाबाद के रफीगंज में सर्वाधिक 70.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पटना में 30.8 मिमी वर्षा हुई। दक्षिण बिहार में निम्न दबाव क्षेत्र के कारण भारी बारिश का सिलसिला बना रहेगा।


पटना में बुधवार को 0.3 मिमी बारिश के साथ अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य जिलों में वैशाली के हाजीपुर में 52 मिमी, नवादा के कौआकोल और सिवान में 49 मिमी, जमुई के इस्लामनगर अलीगंज में 48.6 मिमी और बक्सर के ब्रह्मपुर में 44.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। गयाजी में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री, भागलपुर में अधिकतम 33.7 डिग्री और न्यूनतम 27.8 डिग्री और मुजफ्फरपुर में अधिकतम 31.8 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा।


यह बारिश धान की खेती के लिए फायदेमंद है क्योंकि यह बुआई और फसल वृद्धि में मदद करेगी। हालांकि, तेज हवाएँ, वज्रपात और संभावित जलभराव किसानों और शहरी क्षेत्रों के लिए चुनौती बन सकते हैं। औरंगाबाद और रोहतास जैसे कई जिलों में हाल के दिनों में भारी बारिश ने सड़कों और निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा की है। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने नदियों के बढ़ते जलस्तर की निगरानी पहले ही शुरू कर दी है।