ब्रेकिंग
बिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल

BIHAR WEATHER: होली के बाद बिहार का मौसम लेगा करवट, पटना समेत इन जिलों में दिखेगा असर

BIHAR WEATHER : होली के बाद बिहार के मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंडक का अहसास होगा।

Bihar weather update
Bihar weather update
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR WEATHER : होली के बाद बिहार के मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। हाल के दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन अब लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। 


मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार में ठंडी हवाएं प्रवेश कर रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।


जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालयी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। इसका असर बिहार में भी देखने को मिलेगा। अगले दो दिनों में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।


वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, पटना, गया, बक्सर, भोजपुर, नालंदा, नवादा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, बेगूसराय, समस्तीपुर, औरंगाबाद और जमुई समेत कई जिलों में 16 और 17 मार्च को हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। वहीं, पछुआ हवाओं के चलते सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का एहसास होगा।


इधर, मौसम विभाग ने बताया कि दिन का तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि रात का तापमान थोड़ा कम हो सकता है। जिन इलाकों में बादल छाए रहेंगे, वहां तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।