ब्रेकिंग
पटना में बड़ा हादसा: गंगा में नहाने के दौरान दो छात्र डूबे, एक को लोगों ने बचाया; दूसरे की मौतबिहार के इन 13 जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा का खतरा, शाम 5.20 तक के लिए जारी हुआ अलर्ट...लीची बागान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फिर बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहरहड़ताली CO का सरेंडर...बिना शर्त वापस लौटे, तब सम्राट सरकार ने दिखाई नरमी...निलंबित सभी 47 अंचलाधिकारियों को किया निलंबन मुक्त पटना में बड़ा हादसा: गंगा में नहाने के दौरान दो छात्र डूबे, एक को लोगों ने बचाया; दूसरे की मौतबिहार के इन 13 जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा का खतरा, शाम 5.20 तक के लिए जारी हुआ अलर्ट...लीची बागान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फिर बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहरहड़ताली CO का सरेंडर...बिना शर्त वापस लौटे, तब सम्राट सरकार ने दिखाई नरमी...निलंबित सभी 47 अंचलाधिकारियों को किया निलंबन मुक्त

बिहार के इन 13 जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा का खतरा, शाम 5.20 तक के लिए जारी हुआ अलर्ट...

बिहार के 13 जिलों में आपदा प्रबंधन विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक, वज्रपात, तेज हवा और मध्यम बारिश की आशंका को देखते हुए लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। अलर्ट 3 मई 2026 शाम 05:20 बजे तक प्रभावी है।

Bihar Weather Alert, Orange Alert Bihar, Bihar Rain Alert, Lightning Warning Bihar, Thunderstorm Bihar, Bihar IMD Alert, Bihar Disaster Management, Bihar Weather Update, Bihar Storm Warning
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Mausam: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार मेघ गर्जन (गरज-चमक), वज्रपात (ठनका), तेज हवा और मध्यम बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है।

जिन जिलों के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है उनमें अररिया, बेगूसराय, भागलपुर, दरभंगा, कटिहार, खगड़िया, लखीसराय, मधेपुरा, मुंगेर, पटना, पूर्णिया, सहरसा और समस्तीपुर शामिल हैं। यह अलर्ट 3 मई 2026 को शाम 05:20 बजे तक प्रभावी रहेगा।

मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है, क्योंकि वज्रपात की घटनाएं इन क्षेत्रों में अधिक होती हैं। किसानों, मजदूरों और खुले में काम करने वाले लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान खेतों या खुले स्थानों पर न जाएं।

सरकार ने लोगों से कहा है कि गरज-चमक और तेज हवा के दौरान घरों के अंदर ही रहें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। पेड़ के नीचे खड़े होने, बिजली के खंभों या खुले मैदान में रहने से खास तौर पर मना किया गया है, क्योंकि इससे जानमाल का खतरा बढ़ सकता है।

प्रशासन ने सभी जिलों के अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। साथ ही स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड में रखा गया है।

संबंधित खबरें