ब्रेकिंग
बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’

BIHAR WEATHER: अगले दो दिनों में गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी-पानी का अलर्ट जारी

BIHAR: बिहार में मौसम लगातार करवट ले रहा है। कभी लोगों को तपती धुप का सामना करना पड़ रहा है तो कभी हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो रहा है। उत्तर बिहार की बात करें तो यहां पुरवा का प्

BIHAR WEATHER: अगले दो दिनों में गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी-पानी का अलर्ट जारी
First Bihar
2 मिनट

BIHAR: बिहार में मौसम लगातार करवट ले रहा है। कभी लोगों को तपती धुप का सामना करना पड़ रहा है तो कभी हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो रहा है। उत्तर बिहार की बात करें तो यहां पुरवा का प्रवाह और सीमांचल में आंधी-पानी की गतिविधियां जारी है। वहीं पछुआ के प्रवाह से दक्षिण बिहार के जिलों में खासकर दक्षिण पश्चिम बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है। रविवार को बिहार के सात जिलों में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है। इनमें से तीन जिलों में अधिकतम तापमान 45 से भी ज्यादा रहा। 


औरंगाबाद पूरे बिहार में सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। यहां अधिकतम पारा 46.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा रोहतास के डेहरी में 45.8 डिग्री, गया में 45.6 डिग्री, जमुई में 42 डिग्री, बक्सर में 42.8 डिग्री, नवादा में 43.1, बांका में 40.1 डिग्री दर्ज किया गया। पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 


मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो सीवान, समस्तीपुर, नालंदा, भागलपुर, सबौर को छोड़ शेष भागों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। गया में इस सीजन का सबसे अधिकतम पारा दर्ज किया गया जबकि रोहतास में दर्ज अधिकतम पारा भी इस साल का सबसे अधिक पारा है।


पिछले 24 घंटों में बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश भी हुई। इस दौरान किशनगंज के ठाकुरगंज में सर्वाधिक बारिश 43.8 मिमी दर्ज किया गया। सिकटी (अररिया) में 36.4 मिमी, तैयबपुर (किशनगंज) में 26.4 मिमी, गलगलिया (किशनगंज) में 22.4 मिमी, बहादुरगंज (किशनगंज) में 15.4 मिमी, अररिया में 12 मिमी और चरघरिया (किशनगंज)में 9.4 मिमी बारिश दर्ज किया गया। 

टैग्स