ब्रेकिंग
UCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाटUCC पर बिहार NDA में घमासान के बीच नीतीश के आवास पर JDU नेताओं का जुटान, 18 सितंबर की बैठक पर टिकी निगाहेंबंदरों के झुंड से बचने के लिए नदी में कूदा 11 साल का बच्चा, डूबने से मौत; परिवार में कोहरामबिहार में बाढ़ के बीच तेज हुई सियासत: तेजस्वी यादव के बाद राहुल गांधी ने भी जताई चिंता, कार्यकर्ताओं से की यह अपीलUCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाटUCC पर बिहार NDA में घमासान के बीच नीतीश के आवास पर JDU नेताओं का जुटान, 18 सितंबर की बैठक पर टिकी निगाहेंबंदरों के झुंड से बचने के लिए नदी में कूदा 11 साल का बच्चा, डूबने से मौत; परिवार में कोहरामबिहार में बाढ़ के बीच तेज हुई सियासत: तेजस्वी यादव के बाद राहुल गांधी ने भी जताई चिंता, कार्यकर्ताओं से की यह अपील

बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत: आज खातों में आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की सहायता राशि ट्रांसफर करेंगे CM सम्राट

Bihar Flood Relief 7000 Rupees: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और वज्रपात का खतरा बना हुआ है। अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया और सुपौल में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आज किन जिलों में बारिश होगी, त

बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत: आज खातों में आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की सहायता राशि ट्रांसफर करेंगे CM सम्राट
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Flood Relief 7000 Rupees: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए मंगलवार को सरकार की ओर से बड़ी राहत दी जाएगी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बाढ़ प्रभावित 8 लाख 27 हजार 472 परिवारों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 7-7 हजार रुपये की अनुग्रह सहायता राशि भेजेंगे. इसके लिए कुल 579.23 करोड़ रुपये की राशि जारी की जाएगी.


आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलों से अंचल अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों की सूची तैयार की है. इसी सूची के आधार पर लाभुकों के बैंक खातों में सहायता राशि भेजी जाएगी. मंगलवार सुबह 11:30 बजे डीबीटी के जरिए राशि ट्रांसफर किए जाने की तैयारी है. सुबह तक लाभुक परिवारों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है.


15 जिलों के 49.46 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

इस साल गंगा, गंडक, कोसी, पुनपुन समेत कई नदियों में आई बाढ़ से बिहार के 15 जिलों में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं. इन जिलों के 88 प्रखंडों की 575 ग्राम पंचायतें बाढ़ की चपेट में आई हैं. सरकारी आंकड़ों के अनुसार करीब 49.46 लाख आबादी पर बाढ़ का असर पड़ा है.


बाढ़ प्रभावित जिलों में पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा और अरवल शामिल हैं.


1260 सामुदायिक रसोई में मिल रहा भोजन

बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सामुदायिक रसोई भी संचालित की जा रही हैं. राज्य के अलग-अलग जिलों में फिलहाल 1260 सामुदायिक रसोई चल रही हैं. इनके जरिए अब तक करीब 1 करोड़ 19 लाख 33 हजार लोगों को सुबह और शाम भोजन कराया जा चुका है.


बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 13 राहत शिविर भी संचालित हैं. इन शिविरों में 11,060 लोगों के रहने, भोजन और चिकित्सा समेत जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है.


हाल ही में सामुदायिक रसोई की संख्या 1257 से बढ़ाकर 1260 की गई है. वहीं राहत शिविरों की संख्या 15 से घटकर 13 हो गई है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में पशुओं के लिए अब तक 13,121 क्विंटल पशुचारा भी वितरित किया जा चुका है.


कई नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर

केंद्रीय जल आयोग और मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा का जलस्तर घट रहा है. इसके बावजूद राज्य की कई नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.


बलतारा और कुरसेला में कोसी, खगड़िया में बूढ़ी गंडक, पटना के दीघा घाट, गांधी घाट और हाथीदह में गंगा, भागलपुर के कहलगांव, मुंगेर, श्रीपालपुर में पुनपुन, बेनीबाद में बागमती और दरौली में घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर दर्ज किया गया है.