ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरल

Bihar Weather: बिहार के 30 से ज्यादा जिलों में आज बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather: बिहार के 32 जिलों में येलो अलर्ट जारी, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Weather: बिहार में मानसून का असर अभी भी बरकरार है और ऐसे में आज मतलब 19 सितंबर (शुक्रवार) को राज्य के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में रुक-रुककर हल्की से मध्यम वर्षा होगी, लेकिन कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है। साथ ही तेज हवाओं के साथ वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है।


राज्य में मानसून अभी भी सक्रिय है, अगले 2-4 दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलता रहेगा। किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सिवान, रोहतास, कैमूर, भोजपुर और बक्सर जैसे जिलों में येलो अलर्ट प्रभावी है। उत्तर बिहार और सीमांचल में सबसे ज्यादा प्रभाव देखा जा रहा है।


किशनगंज, अररिया, पश्चिम चंपारण और गोपालगंज जैसे कुछ जगहों पर भारी वर्षा की आशंका है। दक्षिण बिहार के पटना-गया क्षेत्र में हल्की वर्षा संभव है, लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री गिरकर 31-32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम 24-25 डिग्री के आसपास।


मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बेवजह बाहर न निकलें। खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे न जाएं। यह बदलाव किसानों के लिए फायदेमंद है, क्योंकि फसलों को पानी मिलेगा, लेकिन साथ ही इससे बाढ़ का खतरा भी बढेगा क्योंकि बिहार का बड़ा हिस्सा पहले से ही पानी में डूबा हुआ है और लोग जैसे तैसे जीवन यापन करने को मजबूर हैं।