ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

Bihar Voter List Revision: बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का काम अंतिम चरण में, अब तक 98% मतदाता कवर; EC का दावा

Bihar Voter List Revision: बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अब तक 98% मतदाता कवर किए जा चुके हैं। इस दौरान 20 लाख मृत मतदाता, 28 लाख स्थानांतरित मतदाता और कई अन्य गड़बड़ियां सामने आई हैं।

Bihar Voter List Revision
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Voter List Revision: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का पहला चरण कुछ ही दिनों में समाप्त होने वाला है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, 23 जुलाई तक कुल 98.01% मतदाताओं को इस प्रक्रिया में कवर किया जा चुका है।


इस पुनरीक्षण के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। चुनाव आयोग ने दावा किया है कि वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के दौरान 20 लाख मतदाता ऐसे पाए गए, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। वहीं 28 लाख मतदाता स्थायी पता बदल चुके हैं। जबकि 7 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिन्होंने एक से अधिक जगह पर नामांकन करा रखा है। 


1 लाख मतदाताओं का कोई पता नहीं चल पाया है जबकि 15 लाख फॉर्म अब तक वापस नहीं मिले हैं। अब तक 17 करोड़ मतदाताओं (90.89%) के फॉर्म प्राप्त हो चुके हैं और उन्हें डिजिटाइज किया जा चुका है। पहले चरण के अंत में 1 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची जारी की जाएगी। 


यदि इस सूची में कोई गलती है तो 1 सितंबर 2025 तक कोई भी व्यक्ति या राजनीतिक दल आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसी तरह, यदि कोई पात्र व्यक्ति अपना नाम सूची में नहीं पाता है, तो वह भी 1 सितंबर तक दावा दाखिल कर सकता है। शिकायतें संबंधित ERO या AERO के पास की जा सकती हैं।


SIR को लेकर बिहार में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष पर हमलावर है। कांग्रेस ने हाल ही में इस मुद्दे पर हमला तेज करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के सांसद गिरधारी यादव ने भी SIR प्रक्रिया को 'तुगलकी फरमान' करार दिया है। वहीं जेडीयू विधायक संजीव ने भी मतदाता सूची पुनरीक्षण के समय पर सवाल उठाया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें