ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Voter List 2025: बिहार वोटर लिस्ट 2025 से कटे 65 लाख से अधिक वोटर्स के नाम, पटना में सबसे अधिक; देखिए.. जिलेवार लिस्ट

Bihar Voter List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है। करीब 65 लाख वोटरों के नाम हटाए गए हैं। दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर है।

Bihar Voter List 2025
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Voter List 2025: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का कार्य संपन्न हो चुका है। एक महीने तक चले इस विशेष अभियान के बाद चुनाव आयोग ने शुक्रवार को वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। मतदाता अब ऑनलाइन अपना नाम सूची में देख सकते हैं। इसके लिए आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध कराया है।


राज्य के सभी 38 जिलों में जिला निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की डिजिटल और प्रिंट कॉपी सौंप दी गई है। इसके अलावा सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन अधिकारी मतदाताओं से दावे और आपत्तियां स्वीकार कर रहे हैं।


यदि किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है, गलत दर्ज है, या हटाया गया है, तो वह 1 सितंबर 2025 तक संबंधित निर्वाचन कार्यालय में दावा या आपत्ति दर्ज कर सकता है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकती है। SIR प्रक्रिया के तहत करीब 65.64 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। 


पहले राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 7.89 करोड़ थी, जो अब घटकर 7.24 करोड़ रह गई है। चुनाव आयोग के अनुसार, मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के पीछे तीन मुख्य कारण हैं, जिसमें मतदाता की मृत्यु, स्थायी निवास स्थान में बदलाव और एक से अधिक स्थानों पर नाम दर्ज होना शामिल है।


Bihar Voter List 2025: बिहार वोटर लिस्ट 2025 से कटे 65 लाख से अधिक वोटर्स के नाम, पटना में सबसे अधिक; देखिए.. जिलेवार लिस्ट

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता