ब्रेकिंग
बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्तबिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

बिहार विद्यापीठ की जमीन बेचे जाने का मामला, विधान परिषद की कमिटी को जांच का जिम्मा

PATNA : बिहार विद्यापीठ की जमीन जालसाजी कर बेचे जाने का मामला अब जांच के दायरे में आ गया है। बिहार विद्यापीठ की 32 एकड़ जमीन को बेचे जाने और जालसाजी कर उसका दाखिल खारिज कराने

बिहार विद्यापीठ की जमीन बेचे जाने का मामला, विधान परिषद की कमिटी को जांच का जिम्मा
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार विद्यापीठ की जमीन जालसाजी कर बेचे जाने का मामला अब जांच के दायरे में आ गया है। बिहार विद्यापीठ की 32 एकड़ जमीन को बेचे जाने और जालसाजी कर उसका दाखिल खारिज कराने के मामले की जांच अब बिहार विधान परिषद की कमेटी करेगी। बिहार विधान परिषद की पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गयी है। परिषद के सचिव विनोद कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।


विधान परिषद की इस कमेटी में कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद मिश्र, आरजेडी के सुनील कुमार सिंह, जेडीयू के नीरज कुमार और डॉ. प्रमोद कुमार शामिल किए गए हैं। विधान परिषद के पिछले सत्र में कांग्रेस के प्रेमचंद मिश्र ने बिहार विद्यापीठ की 32 एकड़ कीमती जमीन को कुछ लोगों द्वारा फर्जी तरीके से बेचे जाने का मामला सदन में उठाया गया था। 


रंजन मिश्रा ने आरोप लगाया था कि बिहार विद्यापीठ की जमीन का जालसाजी कर दाखिल खारिज करा लिया गया है। यह मामला सामने आने के बाद परिषद के कार्यकारी सभापति ने सदस्यों की एक विशेष जांच समिति गठित करने और इस कमेटी द्वारा तीन माह के अंदर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।