ब्रेकिंग
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

Bihar News: विधानसभा में 'बाप' पर भिड़ंत ! भाई वीरेन्द्र के अमर्यादित बोल पर 'स्पीकर' ने डिप्टी CM से लेकर मंत्रियों तक को हड़का दिया

बिहार विधानसभा में SIR मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष में जबरदस्त टकराव हो गया। भाई वीरेंद्र के "बाप की जगह" बयान पर स्पीकर नंदकिशोर यादव भड़क गए और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को भी फटकार लगाई।

बिहार विधानसभा हंगामा  तेजस्वी यादव SIR बयान  विजय सिन्हा बनाम भाई वीरेंद्र  स्पीकर नंदकिशोर यादव  बिहार राजनीति विवाद  RJD vs NDA विधायक  सदन की कार्यवाही स्थगित  तेजस्वी यादव का भाषण रोका
© SELF
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहार विधानसभा में आज सत्ता पक्ष और विपक्ष में जोरदार भिड़ंत हो गई. SIR पर तेजस्वी यादव के बोलने के दौरान भिड़ंत हो गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में अपनी बात रखने के बाद बैठ गए,इसके बाद तेजस्वी यादव को बोलने का दुबारा मौका मिला. इस पर विजय सिन्हा ने कहा कि वह अब क्या बोलेंगे । इस पर विपक्ष की तरफ से राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि यह किसी के बाप की जगह है ? जिसके बाद डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सता पक्ष के विधायक विरोध करने लगे। जब सत्ता पक्ष ने विरोध किया तो विपक्ष भी हंगामा करने लगा। विजय सिन्हा ने कहा कि यह क्या बोलेगा हजारों लोगों का हत्यारा है। स्पीकर ने भाई वीरेन्द्र से कहा कि आप माफी मांगिए. जब तक माफी नहीं मागेंगे तेजस्वी यादव नहीं बोलेंगे.

'स्पीकर' ने डिप्टी CM से लेकर मंत्रियों तक को हड़का दिया

इधऱ,सत्ता पक्ष की तरफ से भारी हंगामा होते रहे. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, मंत्री जीवेश मिश्रा, कृष्णंदन पासवान, प्रेम कुमार समेत कई मंत्री जबरदस्त विरोध करते रहे. इस पर स्पीकर नंदकिशोर यादव भड़क गए और मंत्री को चेताते हुए कहा कि सदन आप चलायेंगे या हम ? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर जमकर प्रहार किया. स्पीकर ने कहा कि आप बैठिए, आप निर्णय करियेगा कि क्या करें.भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. 

बिहार विधानसभा में नीतीश ने तेजस्वी को घेरा 

बिहार विधानसभा में आज तेजस्वी के आरोपों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खड़े होकर लालू-राबड़ी राज पर जमकर प्रहार किया. नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव से कहा.. काहे के लिए बोल रहे हो? तुम्हारा कम उम्र है...जानते हो बच्चा न हो, पटना शहर में कोई घऱ से बाहर निकलता था, ?  तुम्हारे पिताजी 7 साल मुख्यमंत्री थे, उसके बाद तुम्हारी माता मुख्यमंत्री रही. उस समय की क्या स्थिति थी, पहले क्या था,  20 साल हुआ इसमें 9 महीना हम नहीं रहे. दूसरे को दे दिए, डेढ़ साल में दो बार आप लोगों को दिए. जब आप लोग कुछ नहीं कर रहे तो छोड़ दिया. हम लोग शुरू से साथ में रहे हैं ,अब इन्हीं के साथ रहेंगे. 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि SIR पर यह सब चीज बोलने का क्या मतलब है, विधानसभा का आज तीसरा दिन है ,इसके बाद तो अब चुनाव होने वाला है . पूरे देश के लोग सोचेंगे कि क्या करना है. पहले का बजट क्या था.. अरे सुनो... पहले का बजट क्या था हम लोगों ने कितना सबके लिए किया है, केंद्र सरकार ने भी काफी मदद की है. बिहार में जो चीज की कमी थी,उसको पूरा कर रहे हैं. हम लोग एक-एक काम कर रहे हैं.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता