ब्रेकिंग
नई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगनई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

Bihar Vidhansabha: विधानसभा में स्थायी DTO की पोस्टिंग का मुद्दा उठा, JDU विधायक के प्रश्न पर परिवहन मंत्री ने दिया यह जवाब

Bihar Vidhansabha:गोपालगंज में स्थायी जिला परिवहन पदाधिकारी की पोस्टिंग नहीं है. आज यह मुद्दा बिहार विधानसभा में उठा. जेडीयू विधायक ने यह सवाल उठाया.

bihar vidhansabha,budget session,11  MARCH, gopalganj dto, transport news, bihar new, jdu mla pappu panday,SAMRAT CHAUDHARY, सम्राट चौधरी, बिहार का बजट, 28 february, बिहार विधानसभा में क्या हो रहा, वि
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय ने सदन में सवाल उठाया. गोपालगंज में स्थायी जिला परिवहन पदाधिकारी की पोस्टिंग नहीं होने पर सवाल पूछा गया. विधायक पप्पू पांडेय ने कहा कि गोपालगंज उत्तर प्रदेश से सटा हुआ जिला है. स्थाई डीटीओ के नहीं रहने से कार्य प्रभावित हो रहे हैं. ऐसे में सरकार कब तक स्थाई डीटीओ की पोस्टिंग करेगी? 

इस पर परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने जवाब दिया, उन्होंने बताया कि मोतिहारी के जिला परिवहन पदाधिकारी को गोपालगंज जिले का प्रभार दिया गया है. वे सप्ताह में तीन दिन गोपालगंज में काम करती हैं. समय से काम का निबटारा होता है. मंत्री ने कहा कि डीटीओ की पोस्टिंग को लेकर परिवहन विभाग ने 17 जुलाई 2024 को सामान्य प्रशासन विभाग से अनुरोध भी किया गया है. जेडीयू विधायक के कई पूरक सवाल के बाद स्पीकर नंदकिशोर यादव ने निदेशित किया कि आप फिर से पहल करिए, ताकी स्थाई पदाधिकारी का पदस्थापन हो जाय.   

आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही माले विधायक अपनी बात कहना चाहते थे. स्पीकर नंदकिशोर यादव ने माले विधायकों से कहा, समय आने पर अपनी बात को उठाइएगा. आप पर हम कितना भरोसा करते हैं, आपको देखकर मुझे एक शेर याद आ रहा है. यह कहकर स्पीकर ने माले विधायकों को अपनी सीट पर बिठा दिया. इसके बाद प्रश्नकाल की शुरूआत की. पहला सवाल भाजपा विधायक अरूण शंकर प्रसाद का है.  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता