ब्रेकिंग
अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान

Bihar Vidhansabha: युवा-युवतियों के लिए बड़ी खबर...शिक्षक नियुक्ति को लेकर सरकार लेने जा रही परीक्षा, जानें कब जारी होगा शेड्यूल

Bihar Vidhansabha: शिक्षक बहाली को लेकर सरकार ने आज विधानसभा में बड़ी घोषणा की है. TRE-4 के तहत बहाली होगी. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सदन में यह जानकारी दी है.

शिक्षक बहाली, टीआरई-4, शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग, शिक्षक की बहाली कब होगी, बिहार विधानसभा,bihar vidhansabha,budget session,शिक्षा मंत्री, शिक्षा समिति, 18 MARCH, SAMRAT CHAUDHARY, सम्राट चौधरी, बिहा
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा में आज मंगलवार को प्रश्नकाल की शुरूआत हुई। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सदन में मौजूद हैं.प्रश्नकाल के दौरान उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकेत्तर कर्मियों की बहाली का मुद्दा उठा. भाजपा विधायक अरूण शंकर प्रसाद ने यह सवाल लाया. शिक्षक बहाली को लेकर सरकार ने आज विधानसभा में बड़ी घोषणा की है. मई महीने में TRE-4 की बहाली होगी. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सदन में यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि पूर्व में हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा का सप्लीमेंट्री रिजल्ट नहीं निकलेगा. बीपीएससी ने ऐसी व्यवस्था बनाई है. सरकार ने सदन में दिया जवाब दिया कि आगे टीआरई-4 होना है. मई महीने में बहाली ली जानी है. 

उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकेत्तर कर्मियों के पद खाली   

भाजपा विधायक अरूण शंकर प्रसाद ने कहा की उच्च शिक्षण संस्थानों में 16000 से अधिक पद हैं. बड़ी संख्या में पद खाली है. सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि हमने वाइस चांसलर के साथ मीटिंग की थी. सही रिक्ति के लिए पोर्टल बनाई गई थी. जो रिक्ति भेजी गई उसमें त्रुटियां पाई गई. एक महीने में रिक्ति मांगी गई है. उसके बाद स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड से हम लोग नियुक्ति करेंगे. मंत्री ने कहा कि बीपीएससी के माध्यम से हमने सहायक प्रोफेसर की 2000 नियुक्तियां हो गई हैं .इसे भी हम लोग अति शीघ्र पूरा करने की कोशिश करेंगे. 

विधायकों-विधायकों को फिर से मिला बड़ा अधिकार

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने एक बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि प्रबंधन समिति में जो व्यवस्था पूर्व में थी, जिसमें विधायक पार्षद अध्यक्ष होते थे. हमने फिर से उस व्यवस्था को लागू कर दिया है. बीच में जो बातें थी उसे विलोपित कर दिया गया है. इस घोषणा पर पूरे सदन ने शिक्षा मंत्री को बधाई दी. स्पीकर नंदकिशोर यादव ने कहा कि इसके लिए आप बधाई के पात्र हैं. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता