ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान होगी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पटना DM-SSP ने तैयारियों का लिया जायजा

PATNA : चौबीस फरवरी से शुरू हो रहे बिहार विधानसभा के सत्र के दौरान सुरक्षा की पूरी तैयारी पटना जिला प्रशासन ने कर ली है। शनिवार को पटना के डीएम कुमार रवि ने विधानसभा परिसर का

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : चौबीस फरवरी से शुरू हो रहे बिहार विधानसभा के सत्र के दौरान सुरक्षा की पूरी तैयारी पटना जिला प्रशासन ने कर ली है। शनिवार को पटना के डीएम कुमार रवि ने विधानसभा परिसर का जायजा लेते हुए सत्र के दौरान सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिया। इस मौके पर डीएम कुमार रवि के साथ एसएसपी उपेन्द्र शर्मा और ट्र्रैफिक एसपी डी अमरकेश के साथ तमाम अधिकारी मौजूद थे।


डीएम कुमार रवि ने बताया कि 24 फरवरी से शुरू होकर 31 मार्च तक चलने वाले विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गयी है।  उन्होनें बताया कि विधान मंडल परिसर के मुख्य द्वार पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी विधान मंडल के सुरक्षाकर्मी इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि सिर्फ पास होल्डर ही अंदर आयें एवं कोई अनाधिकृत व्यक्ति विधान मंडल परिसर में प्रवेश नहीं करे। वहीं विधान मंडल परिसर में कोई भी व्यक्ति शस्त्र के साथ अन्दर प्रवेश नहीं करेंगे। मुख्य द्वार पर प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मी इस बात को ध्यान में रखेंगे कि इस प्रकार की आशंका होने पर सुरक्षाकर्मी तुरंत इसकी सूचना देंगे।


इस मौके पर सीनियर एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि बिना परिचय पत्र के किसी भी व्यक्ति का प्रवेश किसी भी हालत में नहीं होगा। सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल पूर्ण तत्परता एवं मुश्तैदी से अपने-अपने कर्तव्यों का निष्पादन करेंगे।उन्होनें कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों को निर्देश दिया कि कर्तव्य के दौरान सेल फोन या मोबाईल का प्रयोग नहीं करें। अगर मोबाईल या सेल फोन का प्रयोग करते हुए पाये गये तो विधि-सम्मत कार्रवाई होगी। कोई भी अंजान व्यक्ति का किसी भी परिस्थिति में विधान सभा परिसर में प्रवेश न हो इस सुनिश्चित किया जाय। यह भी ध्यान रखा जाय कि माननीय सदस्य बिहार विधान सभा एवं बिहार विधान परिषद को विधान सभा प्रवेश में सहजता हो।  



टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता