ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

बिहार: वज्रपात से 5 जिलों में 5 लोगों की मौत, CM नीतीश ने की मुआवजे की घोषणा

PATNA : बुधवार के पहले तक बिहार में लोग गर्मी से बेहाल थे और बारिश का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। बुधवार को राजधानी पटना समेत कई जिलों में बारिश तो आई लेकिन, इसी दौरान वज्रपात से

बिहार: वज्रपात से 5 जिलों में 5 लोगों की मौत, CM नीतीश ने की मुआवजे की घोषणा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बुधवार के पहले तक बिहार में लोग गर्मी से बेहाल थे और बारिश का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। बुधवार को राजधानी पटना समेत कई जिलों में बारिश तो आई लेकिन, इसी दौरान वज्रपात से 5 जिलों में पांच मौतें हो गई। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संवेदना व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने मृतकों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि के तहत 4-4 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। 



बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है, 'राज्य के 5 जिलों में वज्रपात से 5 लोगों की मृत्यु दुःखद। मृतकों के आश्रितों को तत्काल 4-4 लाख रू० अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव हेतु आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें, सुरक्षित रहें।'



आपको बता दें, बुधवार को राजधानी पटना समेत कई अन्य जिलों में बारिश हुई। इसके अलावा कई जिलों में बादल छाए रहे। लेकिन, 5 जिलों में वज्रपात से पांच लोगों की मौत हो गई। सीएम नीतीश ने लोगों से आग्रह किया है कि वे खराब मौसम में अपने घरों में सुरक्षित रहें।

टैग्स