ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपभरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप

Bihar Education News: बिहार में विश्वविद्यालय की परीक्षाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, समय पर आएंगे रिजल्ट, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बड़ा एलान

बिहार के विश्वविद्यालयों में परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल किया जाएगा। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने घोषणा की कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच भी ऑनलाइन माध्यम से होगी और परिणाम की तिथि पहले से तय की जाएगी, जिससे छात्रों को समय पर रिजल्ट मिल सके।

Bihar Education News
© Bihar Vidhan Parishad TV
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Education News: बिहार विधानपरिषद में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विश्वविद्यालयों की व्यवस्था को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने घोषणा की कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल किया जाएगा। इसके तहत उत्तर पुस्तिकाओं की जांच भी डिजिटल माध्यम से होगी, जिससे परिणामों में होने वाली देरी को समाप्त किया जा सके।


शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी, आधुनिक और समयबद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। डिजिटल मूल्यांकन का प्रस्ताव कुलपतियों की बैठक में रखा गया है। इस नई व्यवस्था से छात्रों को समय पर रिजल्ट उपलब्ध कराना संभव हो सकेगा, जो सरकार की प्राथमिकता है।


उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था को लागू करने के लिए राज्यपाल की स्वीकृति आवश्यक है। मंजूरी मिलते ही इसे चरणबद्ध तरीके से सभी विश्वविद्यालयों में लागू किया जाएगा। सरकार विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक सत्र को नियमित और समय पर संचालित करने की दिशा में भी काम कर रही है। परीक्षा कार्यक्रम और परिणाम जारी करने की तिथि पहले से निर्धारित करने की तैयारी की जा रही है। 


शिक्षा मंत्री ने कहा कि परीक्षा परिणाम की तिथि तय करने का प्रस्ताव है, ताकि छात्रों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। उन्होंने विश्वास जताया कि डिजिटल परीक्षा प्रणाली और तय समय पर परिणाम जारी होने से विश्वविद्यालयों की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार आएगा और राज्य की शैक्षणिक व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता