ब्रेकिंग
सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां

बिहार के दो पूर्व विधायकों समेत 3 लोगों को साइबर थाने ने भेजा नोटिस, 24 घंटे के भीतर पूछताछ के लिए बुलाया

बिहार में जीरादेई के पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा, दरौली के पूर्व विधायक सत्यदेव राम समेत 3 लोगों को साइबर थाने ने नोटिस भेजा है। सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने के आरोपों की जांच में 24 घंटे के भीतर शामिल होने का निर्देश दिया गया है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR: बिहार के दो पूर्व विधायकों समेत तीन लोगों को साइबर थाने की पुलिस ने नोटिस जारी कर जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है। पुलिस ने तीनों को 24 घंटे के भीतर साइबर थाने पहुंचकर पूछताछ में शामिल होने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जांच में सहयोग नहीं करने या नोटिस की शर्तों का पालन नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।


जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें जीरादेई के पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा, दरौली के पूर्व विधायक सत्यदेव राम और दीपक सम्राट शामिल हैं।


पुलिस के अनुसार, तीनों पर सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने और उन्माद फैलाने से संबंधित आरोप हैं। इसी मामले की जांच के सिलसिले में साइबर थाने की ओर से उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।


24 घंटे के भीतर थाने पहुंचने का निर्देश

साइबर थाने की पुलिस ने तीनों को निर्देश दिया है कि वे नोटिस प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर थाने में उपस्थित होकर जांच में सहयोग करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच में शामिल नहीं होने या नोटिस की शर्तों का पालन नहीं करने की स्थिति में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।


पुलिस ने तीनों से जांच में पूर्ण सहयोग करने की अपील की है। नोटिस में बीएनएसएस की धारा 35(6) के तहत आगे की कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।


साइबर थाने में दर्ज है मामला

पुलिस के मुताबिक, इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या 56/26, दिनांक 23 अगस्त 2026 को दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 191(3), 196(1), 197(1), 221, 223, 352, 353(1)(सी), 353(2) और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत केस दर्ज किया गया है।


फिलहाल साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीनों को नोटिस जारी किए जाने के बाद अब उनके थाने पहुंचने और पूछताछ में शामिल होने पर पुलिस की अगली कार्रवाई निर्भर करेगी।