ब्रेकिंग
सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां

TRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..

Bihar News: बिहार में चौथे चरण की शिक्षक बहाली और छात्रों की शिकायतों को देखते हुए सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। बिहार सरकार ने छात्र हितों को लेकर 10 अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुद एक्स पर इसकी जानकारी दी है।

Bihar News
© File
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar News: बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर छात्रों के आंदोलन के बीच सरकार ने 10 अहम फैसलों का ऐलान किया है। TRE-4 परीक्षा एकल चरण में कराने, भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करने, परीक्षा सुधार के लिए उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति गठित करने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने जैसे फैसले शामिल हैं। फैसलों के बाद छात्र प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया।



छात्र हित में सरकार के 10 फैसले

1. टी. आरई-4 भर्ती प्रक्रिया में एकल परीक्षा का आयोजन होने संबंधी माँग को स्वीकार करने का एवं एक अभ्यर्थी एक परिणाम के संदर्भ में नियमानुसार अवेत्तर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।


2. माँग पत्र की क्रम संख्या-2. 3. 4 एवं 5 के संबंध में 70वीं BPSC की पारदर्शिता के साथ जाँच समिति से जाँच होने, विहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित तमाम भर्ती परीक्षा समय पर होने, 1799 दारोगा बहाली परीक्षा की जाँच, सहायक प्राध्यापक से पहले बिहार पात्रता परीक्षा B.E.T वो संदर्भ में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि परीक्षा सुधार के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय, पटना के न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित होने वाली कमिटी के समक्ष शिकायतकर्ता साक्ष्यसहित अपना पक्ष अथवा सुझाव रखेंगे, उक्त कमिटी के निर्णयानुसार कार्रवाई की जायेगी। 1799 दरोगा बहाली परीक्षा की अग्रेत्तर प्रक्रिया उक्त कमिटी के प्रतिवेदन के पश्वात् ही की जायेगी एवं बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा यथाशीघ्र कैलेडर जारी कर ससमय परीक्षा लेने के संबंध में कार्रवाई की जायेगी।



3. पुस्तकालयाध्यक्ष की बहाली के संदर्भ में रिक्ति अनुरूप बहाली प्रक्रिया प्रारंभ किये जाने के संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।

4. बिहार सरकार की गर्ती प्रक्रियाओं में संविदा कर्मियों को दिया जाने वाला अंक एवं बेटेज देने की स्थिति में अलग कोटे का निर्धारण किये जाने के संदर्भ में एक उच्च स्तरीय कमिटी बनाकर सरकार के प्रावधानों के आलोक में विचार किये जाने के संबंध में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

5. बिहार के सभी भर्ती प्रक्रियाओं में अधिकतम डोमिसाईल नीति लागू होने के संबंध में न्यायविद से प्राप्त परामर्श के अनुरूप नियमानुकूल अग्रेत्तर प्रक्रिया किये जाने का निर्णय लिया गया।



6. भर्ती प्रक्रियाओं में अधिकतम उम्र सीमा के संबंध में कमिटी में प्रस्ताव विचारार्थ रखे जाने के संबंध में सर्वसम्मति व्यक्त की गई।

7. भर्ती प्रक्रियाओं का कैलेण्डर जारी होने एवं उसका सख्ती से अनुपालन होने की माँग पर सर्वसम्मति व्यक्त किया गया।

8. सरकार द्वारा बीपीएससी के तर्ज पर आयोजित तमाम भर्ती प्रक्रियाओं का प्रश्न पत्र. ओ.एम.आर. सीट एवं उत्तर पुस्तिका की पारदर्शिता का अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु माननीय उच्च न्यायालय, पटना के न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित होने गाली कमिटी के समक्ष प्रस्ताव लाने पर सर्वसम्मति व्यक्त किया गया।



9. बी०पी०एस०सी० द्वारा आयोजित ए०ई०डी०ओ०, सेनेटरी आदि परीक्षा के पेपर लीक की निष्पक्ष जाँच हेतु ६.०.० द्वारा नियमसंगत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

10. सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सर्वसम्मति से प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।


साथ ही इससे संबंधित विभागीय आदेश को सर्वसम्मति से तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का निर्णय लिया गया। उक्त विमर्श के उपरांत छात्र प्रतिनिधि मंडल द्वारा सर्वसम्मति से आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता