ब्रेकिंग
Bihar News: तीन साल बाद खुली DSP की फाइल ! SDPO रहते केस के सुपरविजन में गंभीर का आरोप, अब शुरू होगी विभागीय कार्यवाही....खगड़िया में मनरेगा पीओ और लेखापाल 45 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाईCJP प्रोटेस्ट में पुलिस बर्बरता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत ने दिए 5 बड़े निर्देश; जानें सुनवाई की अहम बातेंशिक्षा मंत्री के गृह जिले में स्कूल में दबंगई! छात्र की पिटाई, दो कमरों पर ताला, वीडियो वायरलबिहार छात्र आंदोलन में घायल छात्रों से राहुल गांधी ने की बात, जेल और अस्पताल पहुंचे कांग्रेस नेताBihar News: तीन साल बाद खुली DSP की फाइल ! SDPO रहते केस के सुपरविजन में गंभीर का आरोप, अब शुरू होगी विभागीय कार्यवाही....खगड़िया में मनरेगा पीओ और लेखापाल 45 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाईCJP प्रोटेस्ट में पुलिस बर्बरता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत ने दिए 5 बड़े निर्देश; जानें सुनवाई की अहम बातेंशिक्षा मंत्री के गृह जिले में स्कूल में दबंगई! छात्र की पिटाई, दो कमरों पर ताला, वीडियो वायरलबिहार छात्र आंदोलन में घायल छात्रों से राहुल गांधी ने की बात, जेल और अस्पताल पहुंचे कांग्रेस नेता

पटना में परिवहन विभाग की अहम बैठक, मंत्री ने दिए सख्त निर्देश; अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को किया सम्मानित

Bihar News: परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री दामोदर रावत ने राजस्व संग्रह, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन, सड़क सुरक्षा और जनहित से जुड़ी सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शी व्यवस्था और समयबद्ध कार्य निष्पादन के निर्देश दिए।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar News: पटना के अधिवेशन भवन में परिवहन मंत्री दामोदर रावत की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग की विभिन्न योजनाओं, राजस्व संग्रहण, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन प्रमाण-पत्र, प्रवर्तन, सड़क सुरक्षा एवं अन्य प्रमुख विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। 



परिवहन विभाग मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि परिवहन विभाग राज्य सरकार के प्रमुख राजस्व अर्जित करने वाले विभागों में से एक है। यह विभाग आमजन से जुड़ा है इसलिए जनहित से जुड़े कार्यों को ससमय पर निष्पादित करें। अपनी कार्यशैली से जनता का दिल जीतें। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि जनता का विश्वास जीतना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है। 



उन्होंने सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों को निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने, ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन निबंधन से संबंधित सेवाओं का समयबद्ध निष्पादन करने तथा नागरिकों को पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को विभाग में निरंतर प्रोत्साहित किया जाएगा।



परिवहन सचिव राज कुमार ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल लक्ष्यों की पूर्ति नहीं, बल्कि नागरिकों का विभागीय सेवाओं के प्रति विश्वास और संतुष्टि बढ़ाना है। सभी पदाधिकारी जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए विभाग की कार्यक्षमता और पारदर्शिता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। विभाग सुगम और सुरक्षित परिवहन की दिशा में कार्य कर रहा है। सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में व्यापक कार्य किये जा रहे हैं। इसमें नई तकनीक का समावेश किया जा रहा है।



समीक्षा बैठक के दौरान राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति, राजस्व संग्रह, ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन निबंधन सेवाओं, प्रवर्तन कार्यों तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तारपूर्वक समीक्षा प्रस्तुत की गई। बैठक में जिलावार उपलब्धियों, चुनौतियों तथा लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी चर्चा हुई।



बैठक में मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना, संशोधित बिहार ई-वाहन नीति-2026, पीएमई बस सेवा, बस स्टॉप निर्माण, ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक, चालक प्रशिक्षण संस्थान, स्वचालित परीक्षण स्टेशन, वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केन्द्र, प्रधानमंत्री राहत योजना, हिट एंड रन, डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन पंजीकरण सेवाओं सहित विभाग की प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। 



बैठक के दौरान राजस्व संग्रहण एवं विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिला परिवहन पदाधिकारियों, अपर जिला परिवहन पदाधिकारियों, मोटरयान निरीक्षकों तथा प्रवर्तन अवर निरीक्षकों को प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटों प्रदान कर सम्मानित किया गया।



बैठक में विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली अपनाने पर विशेष बल दिया गया। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करें तथा जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतें।



बैठक में परिवहन विभाग के सचिव राज कुमार, राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा, अपर सचिव प्रवीण कुमार, संयुक्त सचिव इंदु कुमारी, उप सचिव अरुणा कुमारी सहित विभाग के पदाधिकारी, कर्मी एवं जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी, एडीटीओ, एमवीआई, ईएसआई उपस्थित थे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता