ब्रेकिंग
बिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बची

Bihar Transfer Posting: परिवहन विभाग ने इन जिलों के DTO का किया ट्रांसफर, देखें लिस्ट...

चुनाव से पहले बिहार सरकार ने सीमित ट्रांसफर पोस्टिंग की शुरुआत की है। परिवहन विभाग ने तीन जिलों के DTO का तबादला किया है।

Bihar
DTO का तबादला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Transfer Posting: जून महीने का आज अंतिम दिन है। इस बार अन्य वर्ष की तरह अधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं की जा रही। अमूमन जून महीने में मंत्री स्तर से बड़े स्तर पर अधिकारियों की बदली की जाती थी। आने वाले समय में चुनाव है, लिहाजा अधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग का मामला बड़ा मुद्दा न बन जाए, इसे लेकर सरकार पूरी तरह से सजग है।


इस बार सिर्फ उन्हीं अधिकारियों का स्थानांतरण किया जा रहा जिसे करना जरूरी है । परिवहन विभाग ने आज तीन जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी का ट्रांसफर पोस्टिंग किया है। परिवहन विभाग की अधिसूचना के अनुसार मधुबनी में पदस्थापित DTO शशि शेखरम को गोपालगंज का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है । ये सुपौल के भी प्रभार में भी थे, अब प्रभार से मुक्त हो गए हैं।


वहीं रोहतास के डीटीओ रामबाबू को मधुबनी का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। जबकि भोजपुर के डीटीओ रविरंजन को कैमूर जिले का डीटीओ बनाया गया है। ये सिवान डीटीओ के अतिरिक्त प्रभार में भी थे , अब यह प्रभार नहीं रहेगा।