ब्रेकिंग
सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..

बिहार: ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, चलती गाड़ी से उतरने के दौरान हादसा

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में चनपटिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत हो गई। युवक चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान वह नीचे गिर गया और

बिहार: ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, चलती गाड़ी से उतरने के दौरान हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में चनपटिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत हो गई। युवक चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान वह नीचे गिर गया और उसकी जान चली गई।


मृतक की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के बनकट पुरैना पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी रफीक अंसारी का 22 वर्षीय बेचे दाऊद अंसारी के रूप में हुई। घटना चनपटिया रेलवे स्टेशन की प्लेटफार्म नंबर 2 की है। बताया जा रहा है कि युवक आनंद बिहार से मुज्जफरपुर जाने वाली सप्तक्रांति सुपर फास्ट (12558) अप ट्रेन में सवार था।


चनपटिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही युवक ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की और इसी दौरान वह रेलवे लाइन और प्लेटफार्म के बीच में फंस कर नीचे गिर गया है। चनपटिया स्टेशन से महज एक किलोमीटर की दूरी पर उसका घर था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है।


मृतक के भाई सोहैल ने बताया कि दाऊद अंसारी 6 महीना पहले मजदूरी करने कश्मीर गया था। वह बढ़ई का काम करता था। उसकी शादी अभी नहीं हुई है। वह चार भाई और तीन बहन है। परिवार के लोग पटना में रहते है। इस घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार