ब्रेकिंग
गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज✦Bihar Education News: शिक्षा विभाग का भ्रष्ट अफसर सस्पेंड, 4 साल में करोड़ों की काली कमाई..ईओयू ने की थी छापेमारी ✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: चिराग पासवान की पार्टी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज✦Bihar Education News: शिक्षा विभाग का भ्रष्ट अफसर सस्पेंड, 4 साल में करोड़ों की काली कमाई..ईओयू ने की थी छापेमारी ✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: चिराग पासवान की पार्टी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!

बिहार: ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर, मासूम बच्चे समेत 4 की दर्दनाक मौत

ARARIA: बड़ी खबर बिहार के अररिया से आ रही है, जहां ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में एक मासूम बच्चे समेत 4 की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना रानीगंज-फारबिसगंज रोड पर विस्टोरिया

बिहार: ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर, मासूम बच्चे समेत 4 की दर्दनाक मौत
First Bihar
2 मिनट

ARARIA: बड़ी खबर बिहार के अररिया से आ रही है, जहां ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में एक मासूम बच्चे समेत 4 की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना रानीगंज-फारबिसगंज रोड पर विस्टोरिया पूल के पास घटी है। रविवार की देर रात ट्रैक्टर और बाइक की ज़ोरदार टक्कर हुई, जिसमें एक साथ चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 




मृतकों में तीन साल के एक मासूम बच्चे समेत चार लोग शामिल हैं। इनमें फारबिसगंज प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत के मुखिया पति राजेश ऋषिदेव, मुखिया का तीन साल का बेटा मन्नू कुमार, रंजीत ऋषिदेव और 55 साल के श्याम रिषिदेव हैं। बताया जा रहा है कि राजेश ऋषिदेव अपने बेटे मन्नू कुमार को लेकर डॉक्टर को दिखाने रानीगंज जा रहे थे। इसी दौरान उनके साथ बाइक पर रंजीत और श्याम ऋषिदेव भी सवार हो गए। विस्टोरिया पुल के पास खड़े ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गयी। 




हादसे में चारों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी मृतकों का सदर अस्पताल में देर रात पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

टैग्स