ब्रेकिंग
छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूलतेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, सरकार से कर दी यह बड़ी मांगक्या AI ने चेक की 70वीं BPSC मुख्य परीक्षा की कॉपियां? दावे के पीछे क्या है सच्चाई, आयोग ने किया खुलासाचोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, टांगी से वार और पथराव में गश्ती वाहन के शीशे टूटेबीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की आशंकाछठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूलतेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, सरकार से कर दी यह बड़ी मांगक्या AI ने चेक की 70वीं BPSC मुख्य परीक्षा की कॉपियां? दावे के पीछे क्या है सच्चाई, आयोग ने किया खुलासाचोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, टांगी से वार और पथराव में गश्ती वाहन के शीशे टूटेबीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की आशंका

BIHAR NEWS : बिहार में बड़े उद्योगों की शुरुआत जल्द, CII रिपोर्ट में 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का रोडमैप

BIHAR NEWS : CII बिहार स्टेट काउंसिल के चेयरमैन गौरव साह ने CII बिहार विज़न रिपोर्ट : “बिहार 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी 2047” तैयार की हैं। उसमें बिहार को और भी मज़बूत, समावेशी

Samrat Choudhary
Samrat Choudhary
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के लिए यह चुनावी साल है। ऐसे में बिहार के अंदर विकास कार्यों को और अधिक रफ़्तार दिया जा रहा है ताकि चुनावी साल में बिहार का विकास थम नहीं पाए। यही वजह है सरकार स्वास्थ्य,शिक्षा,उद्योग और रोजगार को लेकर पहले से अधिक अलर्ट हो गई है। इसी कड़ी में अब यह तस्वीर निकल कर सामने आई है। जिसमें यह कहा गया है कि बिहार के अंदर जल्द ही बड़े उद्योग के काम शुरू होने वाले हैं और इसको लेकर सभी क़ानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 


दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि बिहार की एनडीए सरकार राज्य को औद्योगिक हब और आर्थिक उन्नयन के लिए निरंतर कार्यरत है। इसके लिए CII के साथ साझा प्रयास कर रही है। इस बीच CII बिहार स्टेट काउंसिल के चेयरमैन गौरव साह  एवं समस्त प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत CII Vision Document: बिहार @1 ट्रिलियन इकॉनमी बाय 2047 प्राप्त किया। ये रिपोर्ट बिहार के क्रमिक आर्थिक विकास का सुनियोजित खाका खींचता है। CII को इस महत्वपूर्ण रिपोर्ट के लिए धन्यवाद। 


मालूम हो कि, CII बिहार स्टेट काउंसिल के चेयरमैन  गौरव साह  ने CII बिहार विज़न रिपोर्ट : “बिहार 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी 2047”  तैयार की हैं। उसमें बिहार को और भी मज़बूत, समावेशी और औद्योगिक रूप से अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर रिपोर्ट में विस्तार से चर्चा की गई है, जो निवेश, रोज़गार और सतत विकास के नए अवसरों को दिशा देंगे।


आपको बताते चलें कि, बिहार में लगातार उद्योग के मुद्दे को लेकर विपक्ष सवाल उठाते रहती है। लेकिन, अब इस तरह की जो तस्वीर सामने आई है उसके जरिए सत्ता में बैठे मंत्री और नेता यह बता रहे हैं कि बिहार की वर्तमान सरकार हर एक पहलु पर अपनी नजर जमाई हुई है और हर तरफ काम किया जा रहा है।