ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

Bihar Police : दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, हाजत में बंद कैदी ने लगाई थी फांसी

Bihar Police : मुन्ना साह ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।उसे कोर्ट वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। एसपी ने दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

Bihar Police
Bihar Police
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Police : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। यहां थाने के हाजत में आत्महत्या के मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है जिसमें एक दारोगा भी शामिल है। अब इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, एसपी के तरफ से लिए गए फैसले की भी काफी चर्चा हो रही है। 


दरअसल, यह मामला मोतिहारी शहर से सटे रघुनाथपुर थाना का है जहां हाजत में कैदी मुन्ना साह ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। इस मामले में एसपी ने दारोगा सहित तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पूरे कांड की जांच की जा रही है कि कैदी की आत्महत्या में पुलिस की ओर से किस स्तर पर लापहवाही बरती गई। कोर्ट से जारी वारंट के मामले में उसकी गिरफ्तारी की गयी थी। आरोप है कि वह अपनी पत्नी को भी प्रताड़ित करता था।


वहीं, इस मामले मेंरघुनाथपुर थाने के दारोगा भीम सिंह, ओडी पदाधिकारी नंदनी कुमारी और हाजत ड्यूटी रहे चौकीदार आलोक कुमार को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें तीन दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। एसपी ने उक्त कार्रवाई सदर डीएसपी जितेश पांडेय की जांच रिपोर्ट पर की है। जांच रिपोर्ट में सदर डीएसपी ने इन पुलिसकर्मियों के स्तर से लापरवाही बरते जाने की बात कही है। एसपी ने बताया कि काम में लापरवाही बरतने वालों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा।


गौरतलब हो कि, बीते 5 जनवरी की रात करीब 8:37 बजे हाजत में युवक मुन्ना ने आत्महत्या कर ली थी। उसके खिलाफ कोर्ट से नन वेलबल वारंट जारी किया गया था। इसी के तहत उसे गिरफ्पतार कर थाने पर लाया गयाा था। उस पर पूर्व में पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में एफआईआर दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने के हाजत में बंद रखा गया था। अगले दिन उसकी कोर्ट में पेशी होने वाली थी। लेकिन रात में ही मुन्ना साह ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें