ब्रेकिंग
पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?

बिहार: ठनका गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SARAN : छपरा में मानसून का बारिश कहर बनकर बरस रहा हैं. जिले में ठनका गिरने से लगातार लोगों की मौत हो रही है. छपरा में दो अलग-अलग जगहों पर ठनका गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है.

बिहार: ठनका गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SARAN : छपरा में मानसून का बारिश कहर बनकर बरस रहा हैं. जिले में ठनका गिरने से लगातार लोगों की मौत हो रही है. छपरा में दो अलग-अलग जगहों पर ठनका गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है. मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


जानकारी के मुताबिक जिले के मढ़ौरा और दरियापुर में खराब मौसम की वजह से अलग-अलग जगहों पर ठनका गिरा. इसकी चपेट में आने से दो किसान, एक मजदूर, एक युवक और एक छात्र की मौत हो गई. पहली घटना मोहम्मदपुर गांव में हुई. जहां कुछ लोग दोपहर में बरगद के पेड़ के नीचे आराम कर रहे थे, तभी अचानक मौसम खराब हुआ और पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई. इसकी चपेट में आने से तीन लोगों की जान चली गई.


वहीं, दरियापुर इलाके के बनवारीपुर में कर्कट के शेड पर शाम में ठनका गिरने से एक युवक और एक आठवीं के छात्र की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. 

टैग्स